Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजस्थान: करौली में पत्थरबाजी, हिंसा और आगजनी, अब तक 46 गिरफ्तार, 7 अप्रैल तक बढ़ा कर्फ्यू
    Breaking News Headlines

    राजस्थान: करौली में पत्थरबाजी, हिंसा और आगजनी, अब तक 46 गिरफ्तार, 7 अप्रैल तक बढ़ा कर्फ्यू

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 5, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जयपुर. राजस्थान के करौली में भड़की हिंसा के चलते इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. हालात को देखते हुए डीएम ने 7 अप्रैल तक इलाके में लगे कर्फ्यू को बढ़ा दिया है. वहीं, राजस्थान कांग्रेस ने करौली कांड को लेकर तीन सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग समिति का गठन किया है. समिति में विधायक जितेंद्र सिंह और रफीक खान और करौली जिला प्रभारी ललित यादव शामिल हैं. पैनल करौली का दौरा करेगा और अपनी रिपोर्ट राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपेगा. वहीं, डीएम ने कर्फ्यू को बढ़ाते हुए कहा कि स्थिति सामन्य नहीं है प्रशासन इलाके में पैनी नजर बनाये हुए है.

    डीएम राजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा, वर्तमान परिस्थितियां कानून व्यवस्था के अनुरूप सामान्य नहीं है, ऐसी स्थिति में कर्फ्यू की अवधि सात अप्रैल तक बढ़ाई जाती है. एक आदेश में शेखावत ने कहा, करौली में बाइक रैली के दौरान पत्थरबाजी व आगजनी की घटना के बाद दो अप्रैल को चार अप्रैल तक कर्फ्यू लगाया गया था लेकिन हालात अब भी सामान्य नहीं है जिस कराण कर्फ्यू को 7 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है. राजेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि सरकारी कार्यालयों, अदालत के कर्मचारियों/अधिकारियों और परीक्षा में बैठने वाले छात्रों को कर्फ्यू में ढील की अनुमति प्रदान की गई है. कर्फ्यू के दौरान दूध, सब्जी, और आवश्यक सामान की खरीददारी के लिये पुलिस की मौजदूगी में प्रतिदिन दो घंटे की छूट दी जायेगी.
    करौली के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोर बुटोलिया ने बताया कि हिंसक घटना के मामले में गिरफ्तार 13 आरोपियों को सोमवार को स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां अदालत ने आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. वहीं, सोमवार सुबह आवश्यक सामान की खरीदारी के लिये कर्फ्यू में दो घंटे की ढील दी गई और इस दौरान कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. पुलिस ने बताया कि स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है.

    दरअसल राजस्थान के करौली शहर में शनिवार को हिंदू नव वर्ष के मौके पर हिंदू संगठनों ने बाइक रैली का आयोजन किया था. ये बाइक रैली मुस्लिम इलाके से गुजर रही थी इसी बीच कुछ शरारती तत्वों ने बाइक रैली पर पथराव कर दिया. जिसके बाद हालात बिगड़ गए और इलाके में जमकर आगजनी और पत्थरबाजी हुई. दंगाईयों ने दुकानों को आग के हवाले कर दिया. वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 46 लोगों को गिरफ्तार किया और 7 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है.
    उन्होंने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र में दर्ज मामले में 13 आरोपियों को और 33 लोगों को कर्फ्यू का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. इस दौरान कुल 21 दोपहिया व चारपहिया वाहन भी पुलिस ने जब्त किये.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमध्य प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व में ही 2023 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, नहीं होगा बदलाव
    Next Article श्रीलंका में दवाओं की भारी कमी, आपातकालीन स्वास्थ्य स्थिति घोषित

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.