Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » श्रीलंका में दवाओं की भारी कमी, आपातकालीन स्वास्थ्य स्थिति घोषित
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    श्रीलंका में दवाओं की भारी कमी, आपातकालीन स्वास्थ्य स्थिति घोषित

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 5, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोलंबो. पड़ोसी मुल्क श्रीलंका में आर्थिक संकट के बीच दवा की भारी कमी होने लगी है। मंगलवार को देश में आपातकालीन स्वास्थ्य स्थिति का ऐलान कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि यह फैसला मरीजों की जान की सुरक्षा के लिहाज से लिया गया है। इससे पहले भी सरकार ने फरवरी में जन स्वास्थ्य सेवाओं को जरूरी सेवा घोषित किया था। श्रीलंका में नागरिकों को दवाओं के अलावा बिजली जैसी सुविधाओं के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है।

    समाचार एजेंसी ने द डेली मिरर के हवाले से लिखा कि देश के गवर्नमेंट मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन की आपातकालीन समिति बैठक के बाद इस फैसले की घोषणा की गई है। मीटिंग के दौरान आपातकाल कानून लागू करने और दवा की गंभीर कमी को लेकर चर्चाएं की गई। सचिव डॉक्टर शेनल फर्नांडो ने कहा कि मरीजों की जान बचाने के लिए आपातकालीन स्वास्थ्य स्थिति की घोषणा करने का फैसला लिया गया है।
    एजेंसी के अनुसार, बैठक के दौरान GMOA ने खुलासा किया कि सरकार के खराब प्रबंधन के चलते देश में दवाओं की गंभीर कमी होगी। एएनआई ने श्रीलंकाई अखबार के हवाले से बताया कि अगर मौजूदा आर्थिक संकट जारी रहा, तो दवाओं की कमी बेहद गंभीर स्थिति में पहुंच जाएगी। हाल ही में सरकार ने बिगड़ती स्थिति को देखते हुए कर्फ्यू की घोषणा भी की थी। जनता सरकार के खिलाफ विरोध जताने के लिए सड़कों पर उतर आई है।

    डॉक्टर फर्नांडो ने कहा, ‘स्वास्थ्य सेवाओं को जरूरी घोषित करने के बाद सरकार को देश में आवश्यक दवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए थी।’ उन्होंने कहा कि इसलिए सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय को आपतकालीन दवाओं की कमी की पूरी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। आर्थिक संकट से निपटने के सरकार के प्रयासों के खिलाफ जनता नाराजगी जाहिर कर रही है। कोलंबो में विरोध प्रदर्शन शुरू होने के बाद श्रीलंका ने तीन दिवसीय कर्फ्यू का ऐलान कर दिया था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजस्थान: करौली में पत्थरबाजी, हिंसा और आगजनी, अब तक 46 गिरफ्तार, 7 अप्रैल तक बढ़ा कर्फ्यू
    Next Article रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचा था युवक, परिजनों ने देखा तो घंटे भर में करा दी शादी

    Related Posts

    ब्राउन शुगर मामले में 13 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार

    April 29, 2026

    जमशेदपुर पूर्वी में 84.83 लाख की 11 विकास योजनाओं का शिलान्यास

    April 29, 2026

    चाईबासा गोइलकेरा से बड़ी खबर: मुठभेड़ में एक लाख का इनामी नक्सली ढेर

    April 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्राउन शुगर मामले में 13 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर पूर्वी में 84.83 लाख की 11 विकास योजनाओं का शिलान्यास

    चाईबासा गोइलकेरा से बड़ी खबर: मुठभेड़ में एक लाख का इनामी नक्सली ढेर

    सारंडा के ग्रामीण दोहरी मार झेल रहे: नक्सली डर के बीच हाथी भी मचा रहे उत्पात 

    कोषागार निकासी में सतर्कता बरतने के निर्देश, बिना सत्यापन वेतन भुगतान पर रोक

    सराइकेला कोर्ट ने विजय तंतूबाई की रंगदारी सहित एस टी/एस सी, मामले में अग्रिम जमानत याचिका रिजेक्ट

    मंडल कारा व कल्याण योजनाओं की समीक्षा, पीवीटीजी सर्वे में तेजी लाने के निर्देश

    भू-अर्जन कार्यों की समीक्षा, मुआवजा भुगतान में तेजी लाने के निर्देश

    कस्तूरबा गांधी एवं बालिका आवासीय विद्यालयों में नामांकन प्रक्रिया की समीक्षा, गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई

    जामताड़ा में विधि, सहकारिता, सांख्यिकी एवं नीलाम पत्र शाखा के कार्यों की समीक्षा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.