Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पेट्रोल और डीजल के दामों में प्रति लीटर 80 पैसे की हुई बढ़ोतरी, 15 दिनों के अंदर 13 वीं बार हो चुकी है बढ़ोतरी
    Headlines राष्ट्रीय

    पेट्रोल और डीजल के दामों में प्रति लीटर 80 पैसे की हुई बढ़ोतरी, 15 दिनों के अंदर 13 वीं बार हो चुकी है बढ़ोतरी

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaApril 5, 2022Updated:April 5, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। मंगलवार को भी भारत में पेट्रोल-डीजल के दामों में तगड़ी बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल और डीजल दोनों ही एक लीटर पर 80 पैसे महंगे हो गए हैं। सोमवार को तेल के दामों में 40 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई थी। बता दें कि पिछले 15 दिनों में यह 13वीं बढ़ोतरी है। सरकार की तरफ से कहा गया है कि यह बढ़ोतरी इसीलिए हुई है, क्योंकि इन 15 दिनों में ईंधन तेल में देश में 9.20 रुपये प्रति लीटर की तेजी आ गई है। मंगलवार को हुई बढ़ोतरी के साथ अब दिल्ली में पेट्रोल 104.61 रुपये और डीजल 95.87 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं, मुंबई में  पेट्रोल 119.67 रुपये प्रति लीटर और डीजल 103.92 रुपये पर बिक रहा है। कोलकाता में आज पेट्रोल की कीमत 114.28 रुपये और डीजल की कीमत 99.02 रुपये हो गई है। वहीं, चेन्नई में आज पेट्रोल एक लीटर 110.09 रुपये और डीजल 100.18 रुपये में मिल रहा है।
    दरअसल, यूक्रेन में हिंसा, युद्ध की विभीषका और यूक्रेनी नागरिकों के खिलाफ कथित रूप में रूस के अत्याचार को देखते हुए एक बार फिर पुतिन के देश के खिलाफ प्रतिबंध लगाने की मांग हो रही है। यूएस ने कहा है कि वो रूस पर और प्रतिबंध लगा रहा है, इसके चलते सोमवार को तेल के दामों में चार फीसदी की तेजी आ गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारतीय समयानुसार मंगलवार को आधी रात के आसपास ब्रेंट क्रूड फ्यूचर में 1.5 फीसदी की तेजी दर्ज हो रही थी और यह 109.11 डॉलर प्रति बैरल पर था। वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट फ्यूचर में 1.6 फीसदी की तेजी के साथ वैल्यू 104.89 पर था। उल्लेखनीय है कि देश में अंतरराष्ट्रीय कच्चा तेल बाजार के दामों के मुताबिक हर रोज ईंधन तेल के घरेलू दाम संशोधित होते हैं। ये नए दाम हर रोज सुबह 6 बजे लागू हो जाते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article33 खेल स्पर्धाओं के लिए प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिताओं का वार्षिक कैलेंडर जारी, 259 करोड़ रुपये की राशि की निर्धारित
    Next Article 13 साल के लड़के ने 8 साल के बच्चे को किया किडनैप, फिर जान से मारा

    Related Posts

    आंतरिक शक्ति का पुंज – योग

    June 22, 2026

    निरोगी रहे तेरी अनमोल काया

    June 22, 2026

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आंतरिक शक्ति का पुंज – योग

    निरोगी रहे तेरी अनमोल काया

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों को फिर जगी उम्मीद, दुकान आवंटन प्रक्रिया में आई तेजी

    जदयू ने पेट्रोल पंपों पर ईंधन की गुणवत्ता की जांच की उठाई मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.