Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एक्सएलआरआइ में अब ऑनलाइन भी होगा बीएम, एचआरएम व फाइनांस से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से झारखंड बिहार राजनीति राष्ट्रीय शिक्षा

    एक्सएलआरआइ में अब ऑनलाइन भी होगा बीएम, एचआरएम व फाइनांस से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 4, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एक्सएलआरआइ में अब ऑनलाइन भी होगा बीएम, एचआरएम व फाइनांस से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा

    कोविड के बाद दुनिया में पठन-पाठन के ट्रेंड में आये बदलाव के बाद एक्सएलआरआइ प्रबंधन का फैसला

    देश की सबसे पुरानी बिजनेस स्कूल एक्सएलआरआइ से अब ऑनलाइन मोड में भी पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा की पढ़ाई हो सकेगी. एक्सएलआरआइ प्रबंधन ने नयी शिक्षा नीति को ध्यान में रखते हुए पोस्ट ग्रेजुएट स्तर के तीन नये ऑनलाइन कोर्स को लांच किया है. अब विद्यार्थी एक्सएलआरआइ से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन बिजनेस मैनेजमेंट, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट व पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन फाइनेंस का कोर्स कर सकते हैं. उक्त तीनों कोर्स की अवधि दो साल की होगी. इसे सोमवार को लांच किया गया. एक्सएलआरआइ प्रबंधन की ओर से बताया गया कि कोविड के बाद देश व दुनिया में जिस प्रकार से पठन-पाठन का ट्रेंड बदला है, उस दौर में ऑनलाइन एजुकेशन के महत्व को दरकिनार नहीं किया जा सकता है. यही कारण है कि एक्सएलआरआइ ने दुनिया के किसी भी कोने के छात्रों के लिए ऑनलाइन मोड में उक्त तीनों कोर्स को लांच किया है. दो साल के इस कोर्स में पहले व दूसरे साल एक-एक सप्ताह के लिए विद्यार्थियों को एक्सएलआरआइ कैंपस में विजिट भी करवाया जायेगा.
    —-
    देश का पहला संस्थान जिसने ऑनलाइन मोड में लांच किया फुलटाइम पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा

    1949 में स्थापित एक्सएलआरआइ न केवल देश का सबसे पुराना प्रबंधकीय संस्थान है, बल्कि भारत में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रबंधन पाठ्यक्रम प्रदान करने वाला पहला संस्थान भी है. बताया गया कि एक्सएलआरआइ प्रबंधन-केंद्रित शिक्षा प्रदान करने का प्रयास करता है, जिससे विद्यार्थियों को न केवल डिग्री मिल सके, बल्कि भविष्य के बिजनेस लीडर्स को उद्योग और समाज की जरूरतों के प्रति जवाबदेह बनाने के लिए भी प्रेरित करता है. ऑनलाइन मोड में चलने वाले दो वर्षीय ये पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा उनके लिए काफी महत्वपूर्ण होगा जो स्थान, अवसर या अन्य संबंधित संसाधनों की कमी के कारण इसका लाभ उठाने में सक्षम नहीं थे.
    ————-
    4 अप्रैल से 5 जून तक कर सकेंगे आवेदन

    एक्सएलआरआइ की ओर से लांच की गयी तीन ऑनलाइन पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा कोर्स को करने के लिए चार अप्रैल से https://xol.xlri.edu/ पर ऑनलाइन आवेदन किया जायेगा. एक्सओएल कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष प्रो. संजय पात्रा ने बताया कि इस कोर्स में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि पांच जून है. उम्मीदवारों के चयन से पूर्व प्रवेश परीक्षा होगी. उसमें सफलता हासिल करने वाले उम्मीदवारों का ही एडमिशन लिया जायेगा.
    —–
    “ऑनलाइन पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा कार्यक्रमों की पेशकश का उद्देश्य प्रतिभागियों की आकांक्षाओं और योग्य पेशेवरों की आवश्यकताओं के बीच की खाई को पाटना है. उद्योग के लिए उपयुक्त काम करने वाले पेशेवरों के लिए ऑनलाइन कार्यक्रम सबसे उपयुक्त हैं, क्योंकि वे काम पर रहते हुए सीखते हैं. प्रतिभागी एक्सएलआरआइ के अनुभवी फैकल्टी के साथ-साथ उद्योग के विशेषज्ञों और उनके साथियों से एक इंटरैक्टिव ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सीखते हैं. कोर्स के दौरान उनके सीखने के साथ-साथ प्रदर्शन की प्रगति की मॉनिटरिंग भी की जायेगी”.
    – फादर पॉल फर्नांडीस, एसजे, डायरेक्टर, एक्सएलआरआइ , जमशेदपुर

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबॉम्बे हाई कोर्ट का फैसला: पिता की जाति के आधार पर ही वैध होगा बेटे का जाति प्रमाण पत्र
    Next Article सरहुल पूजा में शामिल हुए पूर्व सीएम रघुवर दास

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.