Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मोदी सरकार ने बनाया निर्यात का नया रिकॉर्ड: 418 अरब डॉलर के सामानों की विदेशों में हुई बिक्री
    Breaking News Headlines

    मोदी सरकार ने बनाया निर्यात का नया रिकॉर्ड: 418 अरब डॉलर के सामानों की विदेशों में हुई बिक्री

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 2, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. निर्यात के मोर्चे पर वित्त वर्ष 2021-22 में भारत ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है. अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए भारत ने इस दौरान 417.81 अरब डॉलर का निर्यात करने में सफलता पाई है. सरकारी सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. मोदी सरकार ने 2021-22 में 400 अरब डॉलर का निर्यात करने का लक्ष्य रखा था जिसे वित्त वर्ष खत्म होने से 10 दिन पहले ही हासिल कर लिया गया था. इसके लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को ही उद्योगपतियों का आभार जताया था और उन्हें धन्यवाद कहा था.

    सूत्रों ने बताया कि वित्त वर्ष 2021-22 के अंतिम महीने मार्च में भी निर्यात रिकॉर्ड स्तर पर रहा. इस दौरान देश से 40.38 अरब डॉलर के सामानों का निर्यात किया गया. फिलहाल सरकार ने निर्यात का आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया है. ये प्रोविजनल आंकड़ा है. अंतिम आंकड़े में और बढ़ोतरी की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता.
    देश से निर्यात बढ़ने के साथ-साथ 2021-22 में विदेश से आयात भी बढ़ा है. इसकी मुख्य वजह कच्चा तेल, सोना सहित अन्य कमोडिटी की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में आई तेजी है. इसकी वजह से भारत के आयात बिल में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. 2021-22 में भारत का आयात बढ़कर 610.22 अरब डॉलर पर पहुंच गया है. यह पिछले 9 साल में सबसे ज्यादा है. मार्च 2022 में विदेश से 59.07 अरब डॉलर के सामानों का आयात भारत ने किया है. इसकी वजह से मार्च में व्यापार घाटा भी बढ़कर 18.69 अरब डॉलर पर पहुंच गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश में स्वतंत्र संस्था बनाने की जरूरत, जिसके नीचे CBI, ED और दूसरी एजेंसियां काम कर सके: सीजेआई
    Next Article आर्यन खान केस में NCB के गवाह प्रभाकर साइल की मौत, समीर वानखेड़े पर लगाए थे गंभीर आरोप

    Related Posts

    प्रदूषण फैलाने को लेकर रुआम ग्राम सभा में नाराजगी जनसुनवाई में करेंगे विरोध।

    November 14, 2026

    आस्था के रंग में सराबोर हुआ बखरी, खरना के साथ शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला उपवास

    November 14, 2026

    छठ में घाटों पर पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

    November 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    प्रदूषण फैलाने को लेकर रुआम ग्राम सभा में नाराजगी जनसुनवाई में करेंगे विरोध।

    आस्था के रंग में सराबोर हुआ बखरी, खरना के साथ शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला उपवास

    छठ में घाटों पर पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

    सरकारी गाड़ी के बोर्ड की आड़ में शराब तस्करी, बखरी डीसीएलआर लिखी स्कॉर्पियो से 216 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

    बरौनी बीडीओ ने किया छठ घाट व पोखर का निरीक्षण।

    छठ घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, गोताखोरों को दिए लाइफ जैकेट

    घर में घुसकर लूटपाट की कोशिश करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार

    राहटपुर के खेत में उतरे डीएम रिची पांडेय स्वयं हंसुआ चलाकर की धान की कटनी, 35.260 किलो उपज दर्ज

    छठ की आध्यात्मिक परंपरा में सेवा और समर्पण का भाव, व्रतियों को भेंट की साड़ियां

    भगवान भास्कर और छठी मैया के दर्शन-पूजन को उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.