Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महाराष्ट्र: राज्य ईकाई ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर आधा लीटर दूध मुफ्त देने की घोषणा की
    Breaking News Headlines राजनीति

    महाराष्ट्र: राज्य ईकाई ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर आधा लीटर दूध मुफ्त देने की घोषणा की

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 31, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. पार्टी में सदस्यता दिलाने का ये तरीका महाराष्ट्र कांग्रेस का हिट हो गया है। इस ऑफर के आते ही मुंबई में लोगों की लंबी कतारें लग गईं और वोटर कार्ड लेकर कई लोग मुफ्त में दूध लेने के लिए पहुंच गए।यहां ज्यादातर लोग सिर्फ दूध के नाम पर खिंचे चले आए उन्हे ये नहीं पता कि कांग्रेस पार्टी उनके वोटर कार्ड का इस्तेमाल करके मेंबरशिप फॉर्म भर रही है। यहां पहुंची कई महिलाओं ने कहा कि उन्हे ये बोला गया कि आईडी लेकर आओ दूध मिलेगा।दरअसल पांच राज्यों में करारी हार के बाद कांग्रेस आलाकमान की तरफ से सभी राज्यों की कांग्रेस कमेटी पर मेंबरशिप बढ़ाने का भारी दवाब है। ऐसे में महाराष्ट्र कुछ ज्यादा ही दवाब महसूस कर रहा है।

    लगातार बढ़ रही हैं कीमतें- दरअसल देश में इस समय तेल से लेकर खाद्य वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। दूध की कीमतों में कुछ समय पहले हुई बढ़ोत्तरी के बाद राज्य में अमूल के एक लीटर दूध की कीमत 60 रुपये प्रति लीटर के पास पहुंच गई है। इसके अलावा पेट्रोल- डीजल और गैस की लगातार बढ़ रही कीमतों से लोगों का बजट बिगड़ गया है। ऐसे में कांग्रेस द्वारा मुफ्त दूध और सदस्यता वाला आइडिया हिट हो गया है और लोगों की लंबी कतारे दूध के लिए दिख रही है।
    बता दें कि बढ़ती महंगाई के खिलाफ आज कांग्रेस देशभर में प्रदर्शन करेगी। बढ़ते पेट्रोल-डीजल की कीमतों के खिलाफ सरकार पर कांग्रेस का होगा हल्ला बोल। महिला कांग्रेस दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगी तो कांग्रेस के सभी सांसद सुबह साढ़े 9 बजे विजय चौक पर महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। इस विरोध-प्रदर्शन में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी शामिल हो सकते हैं। विजय चौक पर कांग्रेस के प्रदर्शन की अगुआई राहुल गांधी करेंगे जबकि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी शिमला में प्रदर्शन में शामिल हो सकती हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपंजाब: प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ाने पर तत्काल प्रभाव से मान सरकार ने लगाई रोक
    Next Article जल्द निपटा लें जरूरी काम, अप्रैल माह में केवल 15 दिन ही खुलेंगे बैंक, यहां चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

    Related Posts

    कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, बिहार सरकार का पुतला दहन

    June 22, 2026

    तुरामडीह विस्थापितों के समर्थन में उतरी भाजपा, अर्जुन मुंडा बोले- समझौते के क्रियान्वयन तक जारी रहेगा संघर्ष

    June 22, 2026

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में रूबी रोड लाइंस के नए कार्यालय का उद्घाटन, अब यहीं से होगी सभी वाहनों की बुकिंग

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सलिल कुमार नाग बने यूसिल के नए तकनीकी निदेशक यूसिल में उत्पादन बढ़ाना ओर भ्रष्टाचार मुक्त करना बड़ी चुनौती

    18 महीने से 262 मजदूरों का 25 दिन का बकाया का नहीं हुआ भुगतान। मजदूर करेंगे मुख्यमंत्री से शिकायत

    यूसिल में 35 लाख की लागत से बनी गेट अधूरा घायल हो रहे हे लोग

    गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स में बॉयलर ब्लास्ट के विरोध में ग्रामीणों व कामगारों का धरना

    कपाली मेडिकल दुकान रंगदारी,गोलीबारी कांड के फरार मुख्य आरोपी साकिर साह गिरफ्तार

    आसनबनी में जाताल पूजा संपन्न, अच्छी फसल की कामना

    ज्योति कुमारी बनी सप्लाई इंस्पेक्टर

    यूसिल तुरामडीह में रोजगार को लेकर बढ़ा विवाद, दलाली के विरोध में हजारों ग्रामीणों का प्रदर्शन, अर्जुन मुंडा का फूंका पुतला

    कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, बिहार सरकार का पुतला दहन

    तुरामडीह विस्थापितों के समर्थन में उतरी भाजपा, अर्जुन मुंडा बोले- समझौते के क्रियान्वयन तक जारी रहेगा संघर्ष

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.