Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जल्द निपटा लें जरूरी काम, अप्रैल माह में केवल 15 दिन ही खुलेंगे बैंक, यहां चेक करें छुट्टियों की लिस्ट
    Breaking News Headlines

    जल्द निपटा लें जरूरी काम, अप्रैल माह में केवल 15 दिन ही खुलेंगे बैंक, यहां चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 31, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. बैंकों के लिए नए वित्त वर्ष 2022-23 की शुरुआत छुट्टियों से होगी. 1 अप्रैल से लगातार 5 दिन तक बैंक बंद रहेंगे. जबकि पूरे अप्रैल महीने में 15 दिन तक बैंक बंद रहेंगे क्योंकि इस महीने छुट्टियों की भरमार है. यानी अप्रैल में आधे महीने ही बैंक खुले रहेंगे. अप्रैल में गुड़ी पड़वा, सरहुल और बैसाखी जैसे त्योहार हैं तो कई जयंतियां भी हैं जिनकी वजह से बैंकों की छुट्टियां हैं. अगर आपको भी अपने बैंक के ब्रांच में कोई काम है तो समय से निपटा लें नहीं तो लंबा इंतजार करना पड़ेगा. हालांकि, इस दौरान नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिये ग्राहक अपने काम निपटा सकते हैं.

    रिजर्व बैंक की ओर से जारी छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक, अप्रैल की शुरुआत से ही देश के अलग-अलग राज्यों में लागतार 5 दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आपको ब्रांच जाना जरूरी हो तो आपको यह जरूर जान लेना चाहिए कि किस-किस दिन कहां-कहां बैंक बंद रहेंगे. बैंकों की छुट्टियों की इस लिस्ट में आप अपने शहर और राज्य का नाम चेक कर सकते हैं-
    अप्रैल में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट
    1 अप्रैल – बैंक क्लोजिंग (सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे)
    2 अप्रैल – गुड़ी पड़वा/पहला नवरात्र/उगाडी त्योहार/तेलुगू नववर्ष/सजिबू नोंगमपांबा (चैरोबा) की छुट्टी की वजह से तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा, मणिपुर, जम्मू-कश्मीर में बैंक बंद रहेंगे.
    3 अप्रैल – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
    4 अप्रैल – सरहुल की वजह से झारखंड में बैंक बंद.
    5 अप्रैल – बाबू जगजीवन राम जयंती की हैदराबाद (तेलंगाना) में छुट्टी
    9 अप्रैल – शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार)
    10 अप्रैल – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
    14 अप्रैल – डॉ. अम्बेडकर जयंती/महावीर जयंती/बैसाखी/तमिल नववर्ष/बिजू/बिहू की छुट्टी के चलते मेघालय और हिमाचल प्रदेश को छोड़ कर अन्य राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.
    15 अप्रैल – गुड फ्राइडे/बंगाली नववर्ष/हिमाचल दिवस/बिजू/बिहू की वजह से राजस्थान, जम्मू और कश्मीर को छोड़ बाकी जगहों पर बैंक बंद.
    16 अप्रैल – बोहाग बिहू (असम में बैंक बंद)
    17 अप्रैल – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
    21 अप्रैल – गड़िया पूजा (अगरतला में बैंक बंद)
    23 अप्रैल – शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)
    24 अप्रैल – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
    29 अप्रैल – शब-ई-कद्र/जुमात-उल-विदा (जम्मू और कश्मीर में बैंक बंद)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहाराष्ट्र: राज्य ईकाई ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर आधा लीटर दूध मुफ्त देने की घोषणा की
    Next Article संसद रत्न’ अवार्ड से सम्मानित सांसद विद्युत वरण महतो शनिवार को आएंगे जमशेदपुर, प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ता करेंगे भव्य स्वागत

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.