Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » संसद रत्न’ अवार्ड से सम्मानित सांसद विद्युत वरण महतो शनिवार को आएंगे जमशेदपुर, प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ता करेंगे भव्य स्वागत
    Breaking News झारखंड

    संसद रत्न’ अवार्ड से सम्मानित सांसद विद्युत वरण महतो शनिवार को आएंगे जमशेदपुर, प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ता करेंगे भव्य स्वागत

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 31, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *’संसद रत्न’ अवार्ड से सम्मानित सांसद विद्युत वरण महतो शनिवार को आएंगे जमशेदपुर, प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ता करेंगे भव्य स्वागत।*

    ■ शनिवार दोपहर 3:30 बजे पारडीह काली मंदिर में पूजा अर्चना कर शहर में प्रवेश करेंगे सांसद, पूरे रास्ते में भाजपा कार्यकर्ताओं करेंगे स्वागत।

    जमशेदपुर। जमशेदपुर से भाजपा के सांसद विद्युत वरण महतो ‘संसद रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित होने के बाद शनिवार को पहली बार लौहनगरी जमशेदपुर पहुंचेंगे। उनके राँची से जमशेदपुर आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित हैं। भाजपा ने सांसद विद्युत महतो के स्वागत समारोह को खास बनाने की तैयारी को अंतिम रूप देना प्रारंभ कर दिया है। सांसद विद्युत शनिवार दोपहर 3:30 बजे पारडीह चौक स्थित काली माता मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद दर्जनों स्थानों पर जमशेदपुर महानगर अंतर्गत विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता सांसद विद्युत महतो का जोरदार स्वागत करेंगे। भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से सांसद विद्युत वरण महतो के स्वागत को लेकर रुट निर्धारित किया गया है। जहां पारडीह काली मंदिर के समीप पटमदा, कमलपुर और बोड़ाम मंडल, पारडीह चौक पर आजादनगर मंडल और अल्पसंख्यक मोर्चा, डिमना स्थित बिग बाजार के समीप उलीडीह मंडल, एमजीएम चौक एमजीएम मंडल, मानगो चौक पर मानगो मंडल, बस स्टैंड गोलचक्कर के समीप सीतारामडेरा मंडल, एमजीएम गोलचक्कर पर साकची पुर्वी मंडल, शीतला मंदिर चौक पर साकची पश्चिम के द्वारा स्वागत किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, साकची बड़ा गोलचक्कर से जिला कार्यालय के रास्ते भी विभिन्न मंडलों और मोर्चा के द्वारा सांसद विद्युत महतो का स्वागत किया जाएगा। संध्या 5:30 बजे साकची स्थित जिला कार्यालय में उनका आगमन होगा, जहां भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा भव्य स्वागत की तैयारी की गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने बताया कि सांसद विद्युत वरण महतो को ‘संसद रत्न’ पुरस्कार मिलना शहर के कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का विषय है। पूरे देशभर से 11 सांसदों के सूची में सांसद विद्युत वरण महतो ने अपने कार्यकुशलता और जनमुद्दों के आधार पर अपनी जगह बनाई। दिल्ली में संसद रत्न से सम्मानित होने के बाद पहली बार जमशेदपुर आगमन पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ता सांसद विद्युत वरण महतो के भव्य एवं ऐतिहासिक अभिनंदन की तैयारी में जुट गए हैं।

    मालूम हो कि प्राइम पॉइंट फाउंडेशन की ओर से संसद में किये गए बेहतर प्रदर्शन के लिए जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो को दिल्ली के महाराष्ट्र भवन में ‘संसद रत्न’ अवार्ड से नवाजा गया है। इस वर्ष उनके साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के कुल ग्यारह सांसदों को यह पुरुस्कार प्रदान किया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजल्द निपटा लें जरूरी काम, अप्रैल माह में केवल 15 दिन ही खुलेंगे बैंक, यहां चेक करें छुट्टियों की लिस्ट
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में रूबी रोड लाइंस के नए कार्यालय का उद्घाटन, अब यहीं से होगी सभी वाहनों की बुकिंग

    June 22, 2026

    जमशेदपुर पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का भव्य स्वागत

    June 22, 2026

    मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में रूबी रोड लाइंस के नए कार्यालय का उद्घाटन, अब यहीं से होगी सभी वाहनों की बुकिंग

    जमशेदपुर पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का भव्य स्वागत

    मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर देशभर में बढ़ा विरोध, कार्रवाई की मांग तेज

    एनपीए खातों के खिलाफ सख्त अभियान उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने दो संपत्तियों पर किया कब्ज़ा,नीलामी की तैयारी

    NEET परीक्षा पर JMM ने….शिक्षा मंत्रालय पर धिक्कार ….., वायु सेना का धन्यवा

    रामगढ़ सीबीआई की टीम ने घूस लेते सीसीएल कर्मी को रंगे हाथ दबोच..

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    बागशीसा का हेमंत गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    टेम्पो चालक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू व लूट का सामान बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.