Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » श्रीलंका में राष्ट्रपति आवास के बाहर हिंसक हुआ विरोध प्रदर्शन, फूंकी गई सेना की बसें, कोलंबों में कई जगहों पर कर्फ्यू
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    श्रीलंका में राष्ट्रपति आवास के बाहर हिंसक हुआ विरोध प्रदर्शन, फूंकी गई सेना की बसें, कोलंबों में कई जगहों पर कर्फ्यू

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 1, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोलंबों. श्रीलंका में जारी आर्थिक संकट के बीच राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के इस्तीफे की मांग को लेकर गुरुवार को उनके आवास के सामने जारी विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया. विरोध प्रदर्शन के हिंसक होने के बाद पत्रकारों सहित कम से कम दस लोग घायल हो गए. यहां जमा हुए प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और पानी की बौछार की.

    रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प के बाद घायल होने वाले छह लोगों को कोलंबो राष्ट्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि अन्य चार मरीजों को कलुबोविला के कोलंबो साउथ टीचिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल के सूत्रों के अनुसार सभी घायल पुरुष हैं और उनमें से कई पत्रकार हैं.
    श्रीलंका में विदेशी मुद्रा की कमी के कारण ईंधन जैसी आवश्यक चीजों की कमी हो गई है. रसोई गैस की भी कमी हो गई है और बिजली कटौती दिन में 13 घंटे तक की जा रही है. प्रदर्शनकारियों ने राजपक्षे सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि सरकार के कुप्रबंधन के कारण विदेशी मुद्रा संकट और गंभीर हो गया है.

    ऐसे ही मुद्दों को हल करने में सरकार की विफलता के खिलाफ प्रदर्शन किया गया था. मिरिहाना में राष्ट्रपति राजपक्षे के आवास के बाहर प्रदर्शनकारी पुलिस से भिड़ गए. प्रदर्शनकारियों ने श्रीलंकाई सेना से जुड़ी एक बस और एक जीप में आग लगा दी. ऐसे में पुलिस ने कोलंबो के कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस महानिरीक्षक ने कहा, कोलंबो नॉर्थ, कोलंबो साउथ, कोलंबो सेंट्रल और नुगेगोडा पुलिस डिवीजन में तत्काल प्रभाव से अगली सूचना तक पुलिस कर्फ्यू लगा दिया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअप्रैल में बढ़ेगा उत्‍तर भारत का तापमान, अगले 5 दिन लू के आसार
    Next Article जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण सड़क दुर्घटना, 9 लोगों की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

    Related Posts

    कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, बिहार सरकार का पुतला दहन

    June 22, 2026

    तुरामडीह विस्थापितों के समर्थन में उतरी भाजपा, अर्जुन मुंडा बोले- समझौते के क्रियान्वयन तक जारी रहेगा संघर्ष

    June 22, 2026

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में रूबी रोड लाइंस के नए कार्यालय का उद्घाटन, अब यहीं से होगी सभी वाहनों की बुकिंग

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सलिल कुमार नाग बने यूसिल के नए तकनीकी निदेशक यूसिल में उत्पादन बढ़ाना ओर भ्रष्टाचार मुक्त करना बड़ी चुनौती

    18 महीने से 262 मजदूरों का 25 दिन का बकाया का नहीं हुआ भुगतान। मजदूर करेंगे मुख्यमंत्री से शिकायत

    यूसिल में 35 लाख की लागत से बनी गेट अधूरा घायल हो रहे हे लोग

    गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स में बॉयलर ब्लास्ट के विरोध में ग्रामीणों व कामगारों का धरना

    कपाली मेडिकल दुकान रंगदारी,गोलीबारी कांड के फरार मुख्य आरोपी साकिर साह गिरफ्तार

    आसनबनी में जाताल पूजा संपन्न, अच्छी फसल की कामना

    ज्योति कुमारी बनी सप्लाई इंस्पेक्टर

    यूसिल तुरामडीह में रोजगार को लेकर बढ़ा विवाद, दलाली के विरोध में हजारों ग्रामीणों का प्रदर्शन, अर्जुन मुंडा का फूंका पुतला

    कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, बिहार सरकार का पुतला दहन

    तुरामडीह विस्थापितों के समर्थन में उतरी भाजपा, अर्जुन मुंडा बोले- समझौते के क्रियान्वयन तक जारी रहेगा संघर्ष

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.