पूर्णिया. बिहार के पूर्णिया में सोमवार की सुबह-सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गयी है. बताया जा रहा है कि अगरतला से जम्मू कश्मीर जा रहा ट्रक पलटने से इसमें रखे सामान के नीचे दबकर 8 लोगों की मौत हुई है. घटना जलालगढ़ के सीमा काली मंदिर के पास की है. फिलहाल मलबा हटाने का काम जारी है. बताया जाता है कि पूर्णिया के जलालगढ़ थाना क्षेत्र के फोरलेन एनएच-57 पर पाइप से लदा ट्रक पलटा. ट्रक पर सवार लगभग एक दर्जन लोग थे, जिसमें 8 लोगों की घटना में मौत हो गयी. घटना की…
Author: Devanand Singh
नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली में आज सोमवार की सुबह तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया. दिल्ली में आज सुबह-सुबह हुई बारिश से दिल्लीवालों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली. राजधानी में बारिश के साथ-साथ हवा भी तेज चल रही है. मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना जताई थी. आसमान में बादल छाए रहने और गरज के साथ बारिश से शनिवार को दिल्लीवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली. इस दौरान अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने 23 और 24 मई को उत्तर पश्चिमी भारत में…
गुवाहाटी. छोटे बच्चों के लिए मदरसा शिक्षा का विरोध करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि किसी भी धार्मिक संस्थान में प्रवेश उस उम्र में होना चाहिए, जिसमें व्यक्ति अपने निर्णय खुद ले सके. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक मीडिया सम्मेलन में सरमा ने कहा कि बच्चे मदरसे में जाने के लिए तैयार नहीं होंगे, यदि उन्हें बताया जाए कि वे वहां पढऩे के बाद डॉक्टर या इंजीनियर नहीं बन पाएंगे. सीएम सरमा ने दावा किया कि बच्चों को ऐसे धार्मिक स्कूलों में प्रवेश देना मानवाधिकारों का उल्लंघन है. सरमा ने कहा कि मदरसा, शब्द ही…
पटना. राजधानी पटना में गंगा स्नान करने के दौरान पटना में बड़ा हादसा हुआ है. इस हादसे में 6 बच्चे नहाने के दौरान डूब गए. मामला पटना के बुद्धा कालोनी थाना क्षेत्र के एलसीटी घाट का है. जहां गंगा में स्नान करने गए यह बच्चे नदी की धार में बह गए. हालांकि घटना में दो बच्चों किसी तरह बचा लिया गया. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाई और दो बच्चों का बचा लिया, लेकिन चार बच्चों नहीं बचाया जा सका. डूबे चार बच्चों में से दो बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं लेकिन अभी भी दो बच्चों के शव…
नई दिल्ली. महाराष्ट्र सरकार ने रविवार को पेट्रोल और डीजल पर वैल्यू एडेड टैक्स यानी वैट 2.08 रु. प्रति लीटर और 1.44 रु. प्रति लीटर कम कर दिया. महाराष्ट्र सरकार के बयान में कहा गया है कि कटौती को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा. महाराष्ट्र सरकार का यह कदम केंद्र की ओर से पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में 8 रु. और 6 रु. प्रति लीटर की कमी करने के एक दिन बाद आया है. उत्पाद शुल्क की कटौती से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 9.5 रु. प्रति लीटर और 7 रु. प्रति लीटर की गिरावट आई…
मुंबई. दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी के लिए भारतीय क्रिकेट टीम घोषित कर दी गई है. आईपीएल में अपनी तूफानी गति से गेंदेबाजी करके सबको प्रभावित करने वाले उमरान मलिक और अर्शदीप को इंडिया के लिए खेलने का मौका दिया गया है. इसके अलावा दिनेश कार्तिक टीम और हार्दिक पंड्या टीम में लंबे समय बाद वापसी कर रहे हैं. कप्तानी केएल राहुल को सौंपी गई है. दोनों टीमों को पांच टी20 मुकाबलों की सीरीज खेलेगी. इसके बाद भारतीय टीम दो टी20 मैच खेलने आयरलैंड जाएगी. टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय सिलेक्टर्स ने आईपीएल में परफार्म करने वाले खिलाडिय़ों को मौका…
मुंबई. टीवी की ड्रामा क्वीन राखी सावंत इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. रितेश से अलग होने के बाद अब राखी आदिल खान दुर्रानी को डेट कर रही हैं. उन्होंने हाल ही में खुद स्वीकार किया कि आदिल उनके बॉयफ्रेंड हैं. अब खबर आ रही है कि राखी सावंत ने गुपचुप तरीके से बॉयफ्रेंड आदिल के साथ सगाई कर ली है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें राखी सावंत डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं. वीडियो राखी कहती हैं, ‘ये कोई पब्लिसिटी नहीं है और वो मेरे प्यार है. इसके बाद…
राहत के बीच: जिस देश की जनता महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त हो, वह बदल कैसे सकता है ? सरकार ने पेट्रोल डीजल और रसोई गैस में राहत देकर मास्टर स्ट्रोक खेला है देखना है विपक्ष अब अपनी क्या रणनीति बनाती है देवानंद सिंह जब देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, तब देश एक अजीब स्थिति के दौर से गुजर रहा है। भ्रष्टाचार के तमाम मामले उजागर हो रहे हैं, महंगाई अपने चरम पर है, युवाओं के बीच लगातार बेरोजगारी का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। बेरोजगारी इतनी बढ़ गई है कि उसने, पिछले 40 साल का रिकार्ड…
मुख्यमंत्री जी से आग्रह है कि आप भी राज्य के करों में कमी कर आम लोगों को राहत प्रदान किजीए:रघुवर दास भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशानिर्देश में केंद्र सरकार ने पेट्रोल में ₹9.5, डीजल में ₹7 और LPG में ₹200 कटौती कर आम लोगों को बड़ी राहत दी है। जनहित के इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री श्रीमती एन सीतारमण को हार्दिक धन्यवाद। इससे पहले नवंबर 2021 में दीपावली पर केंद्र सरकार ने एक्साइस ड्यूटी में कमी की थी, जिससे पेट्रोल पर…
पत्रकारों ने दिवंगत पत्रकार सुभाष को दी गई श्रद्धांजलि, सरकार से 50 लाख मुआबजा एवं आश्रित को सरकारी नौकरी देने की मांग की बेगूसराय. (बलिया) बलिया प्रखंड परिसर स्थित व्यापार मंडल के सौदागर सिंह सभा भवन में शनिवार को अनुमंडल पत्रकार संघ बलिया के द्वारा एक शोकसभा का आयोजन किया गया. जिस शोकसभा में बखरी अनुमंडल के परिहारा ओपी क्षेत्र के शाखु गांव निवासी दिवंगत पत्रकार सुभाष कुमार को श्रद्धांजलि दी गयी. जिस श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष उमाशंकर प्रसाद ने किया. श्रद्धांजलि सभा में अनुमंडल के पत्रकारों ने दो मिनट का मौन धारण कर मृत पत्रकार सुभाष कुमार…
