Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पत्रकारों ने दिवंगत पत्रकार सुभाष को दी गई श्रद्धांजलि, सरकार से 50 लाख मुआबजा एवं आश्रित को सरकारी नौकरी देने की मांग की
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा झारखंड बिहार बेगूसराय मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय समस्तीपुर

    पत्रकारों ने दिवंगत पत्रकार सुभाष को दी गई श्रद्धांजलि, सरकार से 50 लाख मुआबजा एवं आश्रित को सरकारी नौकरी देने की मांग की

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 21, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पत्रकारों ने दिवंगत पत्रकार सुभाष को दी गई श्रद्धांजलि, सरकार से 50 लाख मुआबजा एवं आश्रित को सरकारी नौकरी देने की मांग की

    बेगूसराय. (बलिया) बलिया प्रखंड परिसर स्थित व्यापार मंडल के सौदागर सिंह सभा भवन में शनिवार को अनुमंडल पत्रकार संघ बलिया के द्वारा एक शोकसभा का आयोजन किया गया. जिस शोकसभा में बखरी अनुमंडल के परिहारा ओपी क्षेत्र के शाखु गांव निवासी दिवंगत पत्रकार सुभाष कुमार को श्रद्धांजलि दी गयी. जिस श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष उमाशंकर प्रसाद ने किया. श्रद्धांजलि सभा में अनुमंडल के पत्रकारों ने दो मिनट का मौन धारण कर मृत पत्रकार सुभाष कुमार की आत्मा की शांति को लेकर ईश्वर से प्राथना की. सभा के माध्यम से ही पत्रकारों द्वारा पत्रकार सुभाष कुमार की हत्या में शामिल अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी करने, स्पीडी ट्रायल चलाकर उन्हें मौत की सजा दिलाने, दिवंगत पत्रकार के पीडि़त परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने, पीड़ित परिवार को 50 लाख मुआवजा देने, सरकार द्वारा पत्रकारों की सुरक्षा की गारंटी लेने, पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने आदि की मांग की गयी. निवर्तमान अध्यक्ष उमाशंकर प्रसाद ने कहा कि पत्रकार की हत्या चौथे स्तंभ की हत्या है. अपराधी पत्रकारों की आवाज को दबाना चाहती है. लेकिन हमारा पत्रकार संघ अपराधियों की इस घिनौनी हरकत से डरने वाला नहीं है. जिला प्रशासन को भी पत्रकारों की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील होना चाहिये. ताकि समाज में कलम के सिपाही निर्भीक रूप से अपनी लेखनी को जन-जन तक पहुंचा सके. शोक सभा में निवर्तमान महासचिव अमर भूषण सिंह, विनोद कुमार झा, कृष्ण कुमार, शशि रंजन कुमार, कृष्ण नंदन सिंह, संतोष कुमार उमंग, मुकेश सिंह, प्रमोद कुमार चौधरी, बीके गुलशन आदि मौजूद थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने बाबा मंदिर में की पूजा अर्चना
    Next Article पंचायत चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध चलाया गया छापेमारी अभियान

    Related Posts

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    May 20, 2026

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    May 20, 2026

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    May 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    किसानों से वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा ने प्रखंड परिसर में किया धरना प्रदर्शन

    जमशेदपुर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा, जुगसलाई पुलिस ने सप्लाई नेटवर्क का किया पर्दाफाश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : शहर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर जुगसलाई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गरीब नवाज कॉलोनी निवासी अमजद अली को गिरफ्तार किया है, जो कोडीन युक्त कफ सिरप और अन्य नशीली दवाओं की अवैध बिक्री कर रहा था। पूछताछ में पुलिस को अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खरकई रेल ओवरब्रिज के पास एक युवक प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर जुगसलाई थाना पुलिस ने छापेमारी कर अमजद अली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 बोतल कोडीन युक्त सिरप और 52 पीस कोरेक्स बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह धातकीडीह स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदकर शहर के विभिन्न इलाकों में युवाओं और नशे के आदी लोगों को बेचता था। उसने यह भी खुलासा किया कि मेडिकल स्टोर तक इन दवाओं की आपूर्ति कोलकाता से की जाती थी। मामले में पुलिस ने अमजद अली, संबंधित मेडिकल स्टोर संचालक और कोलकाता के एक अज्ञात सप्लायर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच में यह भी सामने आया है कि कोलकाता से नियमित रूप से प्रतिबंधित दवाओं की खेप जमशेदपुर भेजी जा रही थी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और पूरे गिरोह पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला 2026 में किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी

    चौका ओवरब्रिज के नीचे चला ड्रंक एंड ड्राइव जांच अभियान

    मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न

    राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

    जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में 17 मामलों की समीक्षा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.