Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केंद्र सरकार का मास्टर स्ट्रोक
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से झारखंड बिहार मुजफ्फरपुर राजनीति राष्ट्रीय संपादकीय समस्तीपुर संवाद विशेष

    केंद्र सरकार का मास्टर स्ट्रोक

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 21, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राहत के बीच: जिस देश की जनता महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त हो, वह बदल कैसे सकता है ?

    सरकार ने पेट्रोल डीजल और रसोई गैस में राहत देकर मास्टर स्ट्रोक खेला है देखना है विपक्ष अब अपनी क्या रणनीति बनाती है

    देवानंद सिंह
    जब देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, तब देश एक अजीब स्थिति के दौर से गुजर रहा है। भ्रष्टाचार के तमाम मामले उजागर हो रहे हैं, महंगाई अपने चरम पर है, युवाओं के बीच लगातार बेरोजगारी का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। बेरोजगारी इतनी बढ़ गई है कि उसने, पिछले 40 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। सरकार कहती है कि देश बदल रहा है। इस दौर में ईमानदारी है, उस दौर में भ्रष्टाचार था। मोदी शाशनकाल में विपक्षी नेताओं पर ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स विभाग का ऐसा शिकंजा है कि उनका का एक तरह से वजूद ही खत्म होता जा रहा है। यह बहुत ही आश्चर्यजनक बात है कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र होने के बाद भी देश में विपक्ष तो शून्य हो गया है, जबकि लोकतंत्र में विपक्ष की ही सबसे बड़ी भूमिका होती है। हैरान करने वाली बात यह है कि देश में दशकों तक राज करने वाली देश की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस अपनी सबसे अधिक दुर्दिनों को झेल रही है। आलम यह है कि लाचार, विवश कांग्रेस अब अपने उदय और पुनर्जन्म के लिए उदयपुर में चिंतन शिविर में मंथन करने के लिए जुटी है। देखना यह दिलचस्प होगा कि इस मंथन के बाद कांग्रेस कितना बदल पाती है। उदयपुर में बैठकर सत्ता से दो-दो हाथ करने में वह सक्षम हो पाएगी या नहीं ? देश के लिए यह बहुत ही चिंताजनक है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस इस स्थिति में नहीं है कि वह एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभा सके। उसका ग्राफ लगातार गिर रहा है। यही वजह है कि देश में आज सरकार से सवाल पूछने की स्थिति में कोई नहीं है। यह सच भी है, जब देश में विपक्ष ही कमजोर हो तो आम इंसान सरकार से सवाल पूछने की हिम्मत कैसे कर पाएगा ? कांग्रेस के दिन इसीलिए भी खराब होते जा रहे हैं, क्योंकि उसके युवा नेता पार्टी का साथ छोड़ चुके हैं। वे बीजेपी का दामन पकड़ चुके हैं। इसीलिए किस बूते कांग्रेस सरकार से दो-दो हाथ करेगी, यह बहुत बड़ा चिंतन का विषय है। इस बीच एक यह भी सवाल है कि जहां कांग्रेस अपने भविष्य को लेकर चिंतित है, वहीं बीजेपी की राष्ट्रपति चुनाव और राज्यसभा चुनाव के साथ-साथ 2024 पर नजर है। जिस तरह से पिछले कुछ दिनों में भ्रष्टाचार के मामले उजागर हुए हैं, उससे तो साफ दिखता है कि पहले सब भ्रष्टाचारी थे या फिर विपक्ष की नजरिए से देखें तो भ्रष्टाचार को सिस्टम में तब्दील कर दिया गया, लेकिन आम जनता में ये सवाल बनकर ही रह जा रहा है। बहरहाल, कांग्रेस के मंथन शिविर से जो बातें निकलकर आएगी, उसके बाद इस पर चर्चा कर सकते हैं। अभी तो यह मान लेना होगा कि पहले नेता भ्रष्ट थे। मौजूदा सरकार ईमानदार है और मीडिया की भूमिका संदेह के घेरे में, क्योंकि मीडिया सिर्फ सरकार का ही गुणगान कर रही है। इस देश की यह अजीब स्थिति है, लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया के पास जनता के कोई मुद्दे नहीं रह गए हैं, इसीलिए आम जनता महंगाई से परेशान है और सरकार कहती हैं देश बदल रहा है। क्या कोई सरकार से यह पूछे कि जिस देश की जनता महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त हो, वह बदल कैसे सकता है ? हालांकि सरकार ने पेट्रोल डीजल और रसोई गैस में राहत देकर मास्टर स्ट्रोक खेला है केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल के दामों में की गई कमी पर सियासत भी शुरू हो गई है। कांग्रेस ने इसका श्रेय लेते हुए कहा है कि उनके दबाव में यह कटौती की गई है जबकि सत्ता पक्ष में इसे जनहित से जुड़ा फैसला बताया है देखना है विपक्ष अब अपनी क्या रणनीति बनाती है

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री जी से आग्रह है कि आप भी राज्य के करों में कमी कर आम लोगों को राहत प्रदान किजीए:रघुवर दास
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    May 20, 2026

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    May 20, 2026

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    May 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    किसानों से वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा ने प्रखंड परिसर में किया धरना प्रदर्शन

    जमशेदपुर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा, जुगसलाई पुलिस ने सप्लाई नेटवर्क का किया पर्दाफाश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : शहर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर जुगसलाई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गरीब नवाज कॉलोनी निवासी अमजद अली को गिरफ्तार किया है, जो कोडीन युक्त कफ सिरप और अन्य नशीली दवाओं की अवैध बिक्री कर रहा था। पूछताछ में पुलिस को अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खरकई रेल ओवरब्रिज के पास एक युवक प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर जुगसलाई थाना पुलिस ने छापेमारी कर अमजद अली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 बोतल कोडीन युक्त सिरप और 52 पीस कोरेक्स बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह धातकीडीह स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदकर शहर के विभिन्न इलाकों में युवाओं और नशे के आदी लोगों को बेचता था। उसने यह भी खुलासा किया कि मेडिकल स्टोर तक इन दवाओं की आपूर्ति कोलकाता से की जाती थी। मामले में पुलिस ने अमजद अली, संबंधित मेडिकल स्टोर संचालक और कोलकाता के एक अज्ञात सप्लायर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच में यह भी सामने आया है कि कोलकाता से नियमित रूप से प्रतिबंधित दवाओं की खेप जमशेदपुर भेजी जा रही थी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और पूरे गिरोह पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला 2026 में किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी

    चौका ओवरब्रिज के नीचे चला ड्रंक एंड ड्राइव जांच अभियान

    मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न

    राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

    जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में 17 मामलों की समीक्षा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.