धारवाड़. कर्नाटक के धारवाड़ जिले में तेज रफ्तार की वजह से क्रूजर गाड़ी के पेड़ से टकरा जाने हुए हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार की वजह से क्रूजर गाड़ी ने अपना संतुलन खोया और पेड़ से जा टकराई. जिससे गाड़ी में सवार 7 लोगों की मौत हो गई. ये सभी लोग एक शादी में शामिल होने के बाद अपने गांव वापस लौट रहे थे.धारवाड़ के निगडी में एक वाहन के पेड़ से टकरा जाने से सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल हो गए हैं. मारे…
Author: Devanand Singh
चंडीगढ़. पंजाब के सीएम भगवंत मान ने ऐलान किया है कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आम जनता को 75 ‘मोहल्ला क्लीनिक’ समर्पित किए जाएंगे. ये मोहल्ला क्लिनिक शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में खुलेंगे. इन मोहल्ला क्लीनिकों में सभी तरह का इलाज, टेस्ट और दवाएं फ्री मिलेंगी. अभी पहले चरण में 75 मोहल्ला क्लिनिक खुलने हैं. उसके बाद और भी इस तरह के क्लिनिक खोले जाएंगे. पंजाब के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के मकसद से मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ बैठक की. इसमें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के…
मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि वे भाजपा कार्यकर्ताओं से सीखें कि चुनाव कैसे लड़ें और पार्टी का काम करने के लिए कैसे पहल करें। शुक्रवार को भोपाल में पार्टी कार्यालय में राज्य इकाई के पंचायती राज संस्था प्रकोष्ठ को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस के चुनाव हारने का एकमात्र कारण यह है कि उसके कार्यकर्ताओं को काम करने के लिए कहना पड़ता है। भगवा पार्टी के साथ ऐसा नहीं है। कमलनाथ ने कहा, “आपको खुद काम करना होगा। भाजपा में कोई यह बताने नहीं जाता कि उन्हें इधर-उधर…
नई दिल्ली. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में एमसीए की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर वसंत कुंज नॉर्थ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी 31 वर्षीय हिमांशु रंजन मूल रूप से झारखंड का रहने वाला है। वह जेएनयू में ही भाषा विभाग में लैंग्वेज कोर्स कर रहा है और सीए भी है। वह मुनिरका में किराये पर रहता है। पीड़ित छात्रा की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया है कि पीड़िता जेएनयू में एमसीए की छात्रा है और हॉस्टल…
नई दिल्ली. दुनिया के अनेक देशों में तेजी से फैल रहे संक्रामक मंकीपॉक्स को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद को स्थिति पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया है. आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस संबंध में हवाई अड्डों और बंदरगाहों के स्वास्थ्य अधिकारियों को भी सतर्क रहने का निर्देश दिया है. स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि हवाई अड्डों को निर्देशित किया गया है कि मंकीपॉक्स प्रभावित देशों की यात्रा कर लौटे किसी भी बीमार यात्री को तुरंत आइसोलेट कर, नमूने जांच…
नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस के संक्रमण की तीसरी लहर की संभावना के बीच पिछले कुछ समय से कोरोना के टीके लगाने की रफ्तार कम हुई है. इसे लेकर सरकार चिंतित है और इसी को देखते हुए अब सरकार ने ‘हर घर दस्तक 2.0Ó कार्यक्रम शुरू करने का फैसला किया है. ये कार्यक्रम जून से जुलाई तक दो महीने चलेगा. इस दौरान छूट गए लोगों में पहली, दूसरी और प्रिकॉशन डोज लगाने पर जोर रहेगा. बुजुर्गों में वैक्सीनेशन पर खास ध्यान दिया जाएगा. बताया जा रहा है कि कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने शुक्रवार…
दिल्ली. आम आदमी को महंगाई से राहत ही नहीं मिल पा रही है. रसोई गैस के बाद अब सीएनजी के दाम में वृद्धि हुई है. आज शनिवार 21 मई को फिर से सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है. इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने आज दिल्ली में सीएनजी के दाम 2 रुपए प्रति किलो बढ़ा दिए हैं. इस बढ़ोत्तरी के आद अब दिल्ली में सीएनजी का रेट 75.61 रुपए किलो हो पहुंच गया है. नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी की कीमत बढ़कर 78.17 रुपए प्रति किलो हो गई, जबकि गुरूग्राम में इसकी कीमत 83.94 रुपए प्रति किलो…
नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. पिछले 24 घंटे के दौरान देश में कोरोना संक्रमण के 2323 नए मामले सामने आए हैं. सबसे ज्यादा 556 नए मामले केरल में मिले हैं. इसके बाद देश में अब कुल एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 14996 हो गई है. इस दौरान कोरोना की वजह से 25 लोगों की मौत दर्ज की गई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को बताया गया कि पिछले 24 घंटे के अंदर 2346 लोगों को कोरोना से निजात मिली. इस तरह कोरोना के कुल मामलों में ठीक होने वालों का…
नई दिल्ली. पूर्व चैंपियन राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ का टिकट कटा लिया है. संजू सैमसन की कप्तानी वाली टीम ने शुक्रवार को मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से मात दी. चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 150 रन बनाए. इसके बाद राजस्थान ने 5 विकेट खोकर 19.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. इस तरह चेन्नई की हार के साथ सीजन से विदाई हुई. राजस्थान ने 14 मैचों में 9वीं जीत दर्ज की और 18 अंकों के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर रहते हुए…
रंभा कॉलेज :शैक्षणिक संस्थान समूह में आयोजित “नई शिक्षा नीति 2020: रणनीतियां और अवसर” पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का हुआ उद्घाटन समारोह रंभा कॉलेज शैक्षणिक संस्थान समूह में आगामी 20 और 21 मई को दो दिवसीय सेमिनार में आज उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया । इस सेमिनार का मूल विषय ” राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020: उच्च शिक्षा के परिप्रेक्ष्य में रणनीतियां और अवसर” हैं। आज के इस उद्घाटन समारोह में अतिथि के तौर पर डॉ गंगाधर पांडा, कुलपति, कोल्हान विश्वविद्यालय , डॉक्टर संजीव आनंद वोकेशनल सेल के कोऑर्डिनेटर और रमाकांत मोहालिक आरआईई, एन सी ई आर टी के…
