Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर में एमसीए की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
    Breaking News Headlines

    जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर में एमसीए की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 21, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में एमसीए की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर वसंत कुंज नॉर्थ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी 31 वर्षीय हिमांशु रंजन मूल रूप से झारखंड का रहने वाला है। वह जेएनयू में ही भाषा विभाग में लैंग्वेज कोर्स कर रहा है और सीए भी है। वह मुनिरका में किराये पर रहता है। पीड़ित छात्रा की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया है कि पीड़िता जेएनयू में एमसीए की छात्रा है और हॉस्टल में ही रहती है। वह एक कंपनी में इंटर्नशिप कर रही है। उसने दफ्तर की तस्वीर इंस्टाग्राम स्टेट्स पर लगा रखी थी। इसके चलते ही आरोपी की उसके साथ जान-पहचान हुई थी।

    पीड़िता ने बताया कि उसकी तस्वीर पर हिमांशु ने मैसेज करके कहा कि वह भी जेएनयू का छात्र है। उसने पीड़िता से अनुरोध किया कि वह उसकी भी नौकरी लगवा दे। इस बहाने से वह उसके साथ चैट करने लगा। इसके बाद आरोपी ने मोबाइल नंबर लेकर फोन पर बात करने लगा।
    14 मई को उसने पीड़िता को परिसर स्थित इंडिया कॉफी हाउस के पास बुलाया। उसने कुछ देर नौकरी, पढ़ाई आदि की बातें की फिर दोस्ती करने की बात कही। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी उसे इंडियन कॉफी हाउस के पीछे अंधेरे में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने पीड़िता का मोबाइल भी छीन लिया। बाद में पीड़िता ने किसी की मदद से पुलिस को सूचना दी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअब मंकीपॉक्स का कहर: केंद्र सरकार का निर्देश विदेश से लौटे बीमार यात्री होंगे आइसोलेट
    Next Article कमलनाथ ने कांग्रेस वर्कर्स को दी नसीहत कहा- चुनाव कैसे लड़ें भाजपा कार्यकर्ताओं से सीखें

    Related Posts

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    June 23, 2026

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.