Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्णिया में ट्रक पलटने से लोहे के पाइप के नीचे दबकर राजस्थान के 8 लोगों की दर्दनाक मौत
    Breaking News Headlines बिहार

    पूर्णिया में ट्रक पलटने से लोहे के पाइप के नीचे दबकर राजस्थान के 8 लोगों की दर्दनाक मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 23, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्णिया. बिहार के पूर्णिया में सोमवार की सुबह-सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गयी है. बताया जा रहा है कि अगरतला से जम्मू कश्मीर जा रहा ट्रक पलटने से इसमें रखे सामान के नीचे दबकर 8 लोगों की मौत हुई है. घटना जलालगढ़ के सीमा काली मंदिर के पास की है. फिलहाल मलबा हटाने का काम जारी है.

    बताया जाता है कि पूर्णिया के जलालगढ़ थाना क्षेत्र के फोरलेन एनएच-57 पर पाइप से लदा ट्रक पलटा. ट्रक पर सवार लगभग एक दर्जन लोग थे, जिसमें 8 लोगों की घटना में मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच, शव को अपने कब्जे में लिया.
    पुलिस के अनुसार ट्रक पलटते ही लोहे के पानी के पाइपों के नीचे सभी मजदूर दब गये, जिससे उनकी मौत हो गयी. आरंभिक जानकारी के अनुसार सभी मजदूर राजस्थान के रहने वाले थे. ट्रक अगरतला से जम्मू कश्मीर जा रहा था. चालक को झपकी आ जाने के कारण हादसा हुआ, ऐसा कहा जा रहा है. ट्रक में बोरबेल का सामान लदा हुआ था. लोहे के पाइप के नीचे दबने से मजदूरों की मौत हुई.

    इस हादसे में आधा दर्जन मजदूर घायल हुए हैं, बचाव एवं राहत कार्य जारी है. मौके पर जेसीबी से ट्रक को उठाया गया है. दबे हुए मजदूरों को निकाला जा रहा है. मौके से दर्दनाक तस्वीरें सामने आयी हैं. घटना की सूचना मिलते ही जलालगढ व कसबा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी है. लोगों की काफी भीड़ जुट गयी है. पाइप के नीचे दबे शवों को बाहर निकाला जा रहा है.
    वहीं सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया. साथ ही शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. घटना के बाद से ट्रक ड्राइवर फरार बताया जा रहा है.

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पाइप से लदा ट्रक काफी तेज गति से जा रहा था. अनुमान लगाया जा रहा है कि ड्राइवर को नींद आ गई होगी, जिस वजह से यह घटना घटी है. ट्रक पर सवार सभी लोग मजदूर क्लास के लग रहे हैं. लोगों का कहना है कि हादसा ड्राइवर की लापरवाही की वजह से हुआ है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली में सुहाना हुआ मौसम, उत्तर-पश्चिमी भारत के लिए आईएमडी ने जारी किया येलो अलर्ट
    Next Article ताइवान पर जल्द हमला कर सकता है चीन, चीनी मिलिट्री जनरलों का ऑडियो हुआ लीक

    Related Posts

    जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश

    June 23, 2026

    सांसद पप्पू यादव के 100 करोड़ हॉर्स ट्रेडिंग आरोप पर JDU विधायक सरयू राय का पलटवार

    June 23, 2026

    उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध एवं संवेदनशील कार्रवाई हेतु आश्वस्त

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश

    सांसद पप्पू यादव के 100 करोड़ हॉर्स ट्रेडिंग आरोप पर JDU विधायक सरयू राय का पलटवार

    उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध एवं संवेदनशील कार्रवाई हेतु आश्वस्त

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, भाजपा पूर्वी सिंहभूम की महत्वपूर्ण बैठक घाटशिला में संपन्न

    झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो नेता सुरेन्द्र नाथ हांसदा की तबीयत में सुधार, स्वास्थ्य लाभ के बाद लौटे घर

    बीपीएम मध्य विद्यालय के शिक्षकों का तीन माह का वेतन भुगतान अविलंब कराया जाए

    कोचिंग संस्थानों के सुरक्षा मानकों की जांच कराए प्रशासन : कुलबिंदर

    साकची सब्जी मंडी से महिला डॉक्टर का ढाई लाख का सोने का आभूषण गायब, पुलिस जांच में जुटी

    निर्माणाधीन बिल्डिंग से चोरी हुए बिजली तार मामले का खुलासा, 65 किलो कॉपर तार बरामद, दो गिरफ्तार

    द बर्निंग ट्रेन बनने से बची राजेन्द्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस ,ट्रेन के इंजन से निकलने लगा धुआं , जान बचाने को लेकर कूदने लगे यात्री !

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.