Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ताइवान पर जल्द हमला कर सकता है चीन, चीनी मिलिट्री जनरलों का ऑडियो हुआ लीक
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    ताइवान पर जल्द हमला कर सकता है चीन, चीनी मिलिट्री जनरलों का ऑडियो हुआ लीक

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 23, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चीनी टॉप मिलिट्री जनरलों का एक ऑडियो वायरल होने के बाद इस बात की संभावना जताई जा रही है कि चीन जल्द ही ताइवान पर हमला कर सकता है. ये ऑडियो चीन में पैदा हुई एक मानवाधिकार कार्यकर्ता ने जारी किया है. एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस ऑडियो क्लिप में चीन के टॉप मिलिट्री जनरल ताइवान में युद्ध को लेकर अपनी रणनीति बनाते हुए सुने जा सकते हैं.

    रिपोर्ट के अनुसार ये ऑडियो क्लिप 57 मिनट की है. इसमें चीन के टॉप वॉर जनरल चर्चा कर रहे हैं कि ताइवान में जंग कैसे छेड़ी जाए और किस तरह उसे आगे बढ़ाया जाए. इसमें चीन की सेना पीपल्स लिबरेशन आर्मी के जमीनी आक्रमण की योजना का जिक्र है. साइबर हमले और अंतरिक्ष में मौजूद हथियारों के इस्तेमाल की रणनीति बनाई गई है. इसके अलावा दुनिया भर की सरकारों और संस्थाओं में चीन ने अपने जो नागरिक घुसा रखे हैं, उन्हें एक्टिवेट करने की भी बात है.

    एक्टिविस्ट जेनिफर झेंग ने ट्वीट में दावा किया है कि पहली बार चीनी जनरलों की टॉप सीक्रेट मीटिंग की रिकॉर्डिंग करके लीक किया गया है. इसके लिए एक लेफ्टिनेंट जनरल और तीन मेजर जनरलों को सजा-ए-मौत दी जा चुकी है. कई अन्य अधिकारी जेल भेज दिए गए हैं. ये ऑडियो चीन की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी में विद्रोह का सबसे बड़ा सबूत है.

    दावा किया जा रहा है कि ये बैठक 14 मई को हुई थी. इसका ऑडियो पहली बार ल्यूड मीडिया ने लीक किया था. ल्यूड मीडिया का कहना है कि ये ऑडियो सीपीसी के एक बड़े अधिकारी ने लीक किया था, जो ताइवान को लेकर राष्ट्रपति शी जिनपिंग के इरादों की पोल खोलना चाहता था. ऑडियो में हो रही बातचीत के आधार पर अनुमान लगाया गया है कि उस बैठक में राजनीतिक नेतृत्व के अलावा ग्वांगडोंग के पार्टी सेक्रेटरी, डिप्टी सेक्रेटरी, गवर्नर और वाइस गवर्नर भी मौजूद थे.
    ऑडियो क्लिप में कथित तौर पर नॉर्मल स्टेटस को वॉर स्टेटस में बदलने. मिलिट्री प्लानिंग और सेना की तैनाती पर चर्चा सुनी जा सकती है. इसमें ताइवान में तैनात स्वतंत्र सेनाओं को चुनौती देने और जरूरत पडऩे पर जंग छेडऩे का भी जिक्र है. ग्वांगडोंग प्रांतीय पार्टी कमिटी की स्थायी समिति की बैठक में नैशनल डिफेंस मोबिलाइजेशन कमांड सिस्टम बनाने, वॉर मैकेनिजम लागू करने और इन पर निगरानी का सिस्टम तैयार की रणनीति बनाई गई.ये ऑडियो ऐसे समय सामने आया है, जब ताइवान में चीनी सेना की घुसपैठ पिछले कुछ समय में बहुत बढ़ गई है. एक रिपोर्ट के अनुसार मई महीने में ही ताइवान के एयरस्पेस में चीन 68 मिलिट्री एयरक्राफ्ट भेज चुका है. इनमें 30 फाइटर जेट, 19 स्पॉटर प्लेन, 10 बॉम्बर और 9 हेलीकॉप्टर शामिल हैं. पिछले साल चीन ने 239 दिनों में 961 बार ताइवान की सीमा का अतिक्रमण किया था.
    वहीं चीन के इरादों को देखते हुए ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने अप्रैल में नागरिकों के लिए 28 पेज की एक हैंडबुक जारी की थी, जिसमें बताया गया था कि सैन्य संकट या आपदा के दौरान वो क्या करें, क्या न करें. हमले के समय मोबाइल ऐप के जरिए सुरक्षित जगह कैसे ढूंढें. हवाई हमले, आग लगने, इमारत ढहने, बिजली कटने और प्राकृतिक आपदाओं से किस तरह खुद को बचाएं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्णिया में ट्रक पलटने से लोहे के पाइप के नीचे दबकर राजस्थान के 8 लोगों की दर्दनाक मौत
    Next Article मुकेश मित्तल ने हेमन्त सोरेन मुख्यमंत्री को झारखण्ड राज्य में होल्डिंग टैक्स 3 से 5 गुणा बढ़ोतरी होने के संबंध में लिखा पत्र

    Related Posts

    द बर्निंग ट्रेन बनने से बची राजेन्द्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस ,ट्रेन के इंजन से निकलने लगा धुआं , जान बचाने को लेकर कूदने लगे यात्री !

    June 23, 2026

    से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को ग्रामीणों ने जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया

    June 23, 2026

    कोडरमा में प्रेम विवाह के चार माह बाद युवती की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना का आरोप

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    द बर्निंग ट्रेन बनने से बची राजेन्द्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस ,ट्रेन के इंजन से निकलने लगा धुआं , जान बचाने को लेकर कूदने लगे यात्री !

    से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को ग्रामीणों ने जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया

    कोडरमा में प्रेम विवाह के चार माह बाद युवती की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना का आरोप

    मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी, रघुवर दास बोले- विकास और जनकल्याण की नई पहचान बना भारत जमशेदपुर।

    टीएमसी पर नियंत्रण की जंग तेज, ममता खेमे का बागी गुट से पहले पदाधिकारियों की सूची सौंपने का दावा

    केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने राज्यसभा में अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद इस्तीफा दिया

    लखनऊ अग्निकांड: मुख्यमंत्री ने रद्द किए सभी कार्यक्रम, जांच में जुटीं फॉरेंसिक टीम और एसआईटी

    लखनऊ में एलडीए ने उस इमारत को गिराने की प्रक्रिया शुरू की, जिसमें आग लगने से 15 लोगों ने जान गंवाई

    पाकुड़ मम्मी की तबीयत खराब है कहकर मांगे पैसे, फिर भागी युवती; दुकानदार ने ऐसे पकड़ा

    बोकारो में प्यार का हाई वोल्टेज ड्रामा, टावर पर चढ़ा होमगार्ड जवान, प्रेमिका को नौकरी दिलाने की तैयारी में की थी मदद।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.