Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुकेश मित्तल ने हेमन्त सोरेन मुख्यमंत्री को झारखण्ड राज्य में होल्डिंग टैक्स 3 से 5 गुणा बढ़ोतरी होने के संबंध में लिखा पत्र
    Breaking News झारखंड

    मुकेश मित्तल ने हेमन्त सोरेन मुख्यमंत्री को झारखण्ड राज्य में होल्डिंग टैक्स 3 से 5 गुणा बढ़ोतरी होने के संबंध में लिखा पत्र

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 23, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुकेश मित्तल ने हेमन्त सोरेन मुख्यमंत्री को झारखण्ड राज्य में होल्डिंग टैक्स 3 से 5 गुणा बढ़ोतरी होने के संबंध में लिखा पत्र

    झारखण्ड सरकार द्वारा पिछले दिनों आयोजित कैबिनेट की एक बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि अब नगर निगम/नगर पर्षद/नगर पालिका के क्षेत्रों में आवासीय और व्यवसायिक भवनों का होल्डिंग टैक्स सर्किल रेट के हिसाब से वसूली जायेगी। इस निर्णय से होल्डिंग टैक्स में 3 से 5 गुणा की वृद्धि होगी और इस बढ़ोतरी का सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा जो कि पहले ही महंगाई की मार झेल रही है, उसके लिये कष्टदायक और आर्थिक बोझ बढ़ाने वाला साबित होगा।

    होल्डिंग टैक्स की इस बढ़ोतरी से आवासीय और व्यवसायिक भवनों के टैक्स में काफी बदलाव हुआ है। पहले जहां एक आवासीय मकान का होल्डिंग टैक्स 1000/- रूपये देना पड़ता था, वहीं अब 3 से 5 गुणा बढ़ोतरी के हिसाब से 3000/- रूपये जमा करना होगा और व्यवसायिक भवनों का होल्डिंग टैक्स ब़ढ़ोतरी के पश्चात् लगभग पांच गुणा अधिक जमा करना होगा। इससे झारखण्ड राज्य में महंगाई में और अधिक ईजाफा होने की आशंका है। चूंकि सर्किल रेट में प्रति वर्ष बढ़ोतरी होती है और इस बढ़ोतरी के कारण होल्डिंग टैक्स में भी प्रतिवर्ष स्वतः बढ़ोतरी हो जायेगी।

    आपके नेतृत्व में झारखण्ड की सरकार झारखण्ड के विकास के लिये प्रयत्नशील है और आम जनता और गरीबों के लिये अच्छा कार्य कर रही है। इसलिये कैबिनेट में लिये गये सर्किल रेट के हिसाब से होल्डिंग टैक्स वसूली के प्रावधान को अविलंब वापस लेने का निर्णय आपकी सरकार के द्वारा किया जाना चाहिए और उसे पुनः वार्षिक किराया दर के हिसाब से ही वूसली की जानी चाहिए।

    आशा है आप जनहित में अविलंब उचित निर्णय लेते हुये आमजनता को राहत प्रदान करने की महती कृपा करेंगे। मुकेश मित्तल उपाध्यक्ष – जनसंपर्क एवं कल्याण ने इसकी प्रतिलिपि बन्ना गुप्ता, मा0 मंत्री, स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखण्ड सरकार सरयू राय, मा0 विधायक, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सुखदेव सिंह, भा.प्र.से., मुख्य सचिव, झारखण्ड सरकार, रांची विनय कुमार चौबे, भा.प्र.से. सचिव, नगर विकास विभाग, झारखण्ड सरकार
    श्रीमती विजया जाधव, उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर राजकमल अरवा, उपायुक्त, सरायकेला-खरसांवा
    अनन्य मित्तल, उपायुक्त, पष्चिम सिंहभूम, चाईबासा को भी प्रेषित किया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleताइवान पर जल्द हमला कर सकता है चीन, चीनी मिलिट्री जनरलों का ऑडियो हुआ लीक
    Next Article राज्यपाल ने कहा कि छात्रहित में उच्च शिक्षा विभाग को सदा सक्रिय रहना चाहिये

    Related Posts

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    August 8, 2026

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    August 8, 2026

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.