नई दिल्ली. भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित एशिया कप टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीतकर अपना अभियान बुधवार को समाप्त किया. भारत ने ब्रॉन्ज मेडल मैच में जापान को 1-0 से मात दी. खास बात रही कि जापान को मुकाबले में 7 पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन बीरेंदर लाकड़ा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने विरोधी को कोई गोल नहीं करने दिया. अंतिम मिनट में भारतीय टीम 10 खिलाडिय़ों के साथ खेली लेकिन इसके बावजूद जापान कोई गोल करने में कामयाब नहीं हो पाया. भारत ने शुरुआती क्वार्टर में ही बढ़त बना ली थी. राजकुमार पाल ने…
Author: Devanand Singh
कश्मीर में आतंकवादियोंं द्वारा आम नागरिकों को निशाना बनाए जाने के मामले पर भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बुधवार को कहा कि सरकार इन घटनाओं पर चुप नहीं है और लगातार एक्शन चल रहा है। नड्डा यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस मामले में चुप्पी नहीं साधी गई है। लगातार एक्शन चल रहा है। भारत सरकार की इन मामलों को लेकर ‘जीरो टालरेंस’ की नीति है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में अभी तक कोई स्थानीय निकाय चुनाव नहीं करवा पाया था। पिछले दिनों वहां शांति से चुनाव हुए। वहां शांति स्थापित होने…
नई दिल्ली. वित्त मंत्रालय की ओर से बुधवार 1 जून को जीएसटी (गुड्स एंड सर्विस टैक्स) राजस्व के आंकड़े पेश किए गए. इसके मुताबिक, मई माह के दौरान सरकार का जीएसटी कलेक्शन 1.41 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है, जो पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 44 प्रतिशत अधिक है. हालांकि, यह पिछले महीने की तुलना में 16.6 फीसदी कम है. गौरतलब है कि इससे पिछले महीने यह आंकड़ा अपने उच्चतम स्तर पर था. अप्रैल 2022 में जीएसटी कलेक्शन में सरकार ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. अप्रैल में जीएसटी राजस्व लगभग 1.68 लाख करोड़ रुपये के…
हॉलीवुड के एक्टर जॉनी डेप ने अपनी पूर्व पत्नी के खिलाफ मानहानि का केस जीत लिया है. एक जूरी ने बुधवार को जॉनी डेप की पूर्व पत्नी एवं अभिनेत्री एम्बर हर्ड के खिलाफ मानहानि के मुकदमे में डेप के पक्ष में फैसला सुनाया. हर्ड ने दावा किया था कि डेप ने अपनी शादी से पहले और बाद में उनके साथ दुर्व्यवहार किया था. जूरी ने हर्ड का पक्ष सुना, जिसमें कहा गया कि डेप के वकील ने उन्हें बदनाम किया था और उनके दुर्व्यवहार के आरोपों को धोखा कहा था. वर्जीनिया में सात सदस्यीय जूरी ने कहा कि डेप को…
नई दिल्ली. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 9 जून से 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इसके लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम गुरुवार सुबह दिल्ली पहुंच गई. दोनों देशों के बीच सीरीज का पहला टी20 दिल्ली में ही खेला जाना है. आईपीएल में हिस्सा लेने वाले क्विंटन डिकॉक, डेविड मिलर और कगिसो रबाडा पहले से ही भारत में मौजूद हैं और अब इस सीरीज के लिए टीम से जुड़ जाएंगे. भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम ने कई युवा चेहरों को मौका दिया है, इसमें ट्रिस्टियन स्टब्स भी शामिल हैं. स्टब्स आईपीएल 2022 में…
इस्लामाबाद. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक इंटरव्यू में दावा किया है कि अगर सरकार ने सही फैसले नहीं लिए तो आने वाले दिनों में पाकिस्तान की हालत बेहद खराब हो जाएगी और उनका देश तीन हिस्सों में बंट जएगा. खान के मुताबिक पाकिस्तान दिवालिया होने की कगार पर पहुंच गया है. इमरान खान ने कहा, ‘यहां वास्तविक समस्या पाकिस्तान की सरकार की है. अगर सही निर्णय नहीं लिए जाते हैं तो मैं आपको लिखित में दे सकता हूं कि वो खत्म हो जाएंगे. सबसे पहले हमारी सेना बर्बादी की तरफ जाएगी. ये सरकार जब से आई है…
बीजिंग. चीन के दक्षिण पश्चिम प्रांत सिचुआन के यान शहर में बुधवार 1 जून को आये शक्तिशाली भूकंप में चार लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए. भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.1 मापी गई. शहर के भूकंप राहत मुख्यालय ने यह जानकारी दी. चीन के भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीईएनसी) के अनुसार भूकंप का केंद्र 17 किलोमीटर की गहराई में 30.37 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 102.94 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था. भूकंप स्थानीय समयानुसार शाम पांच बजे यान शहर की लुशान काउंटी में आया. भूकंप के पहले बड़े झटके के तीन मिनट बाद, बाओक्सिंग काउंटी…
नई दिल्ली. नीट पीजी 2022 है रिजल्ट बुधवार को घोषित कर दिया गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने नीट-पीजी 2022 का रिजल्ट रिकॉर्ड 10 दिनों में घोषणा करने के लिए राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) की सराहना की. मंडाविया ने ट्वीट किया कि नीट-पीजी का परिणाम घोषित हो गया है. मैं उन सभी छात्रों को बधाई देता हूं, जिन्होंने नीट-पीजी के लिए क्वालिफाई किया है. रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद नीट-पीजी 2022 परीक्षा 21 मई को देश के 267 शहरों के 849 केंद्रों पर हुई थी. परीक्षा में कुल 2 लाख 06…
नई दिल्ली. सौरव गांगुली जल्द नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद इसकी जानकारी दी. इसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं वे जल्द बीसीसीआई अध्यक्ष का पद छोड़ सकते हैं. लेकिन बोर्ड की ओर से उनके अध्यक्ष पद छोडऩे की बात का खंडन कर दिया गया है. गांगुली के लंबे समय से राजनीति में आने की बातें होती रही हैं. लेकिन उन्होंने खुद इस पर अब तक कोई बयान नहीं दिया है. पिछने दिनों के अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल का फाइनल खेला गया था. यहां गांगुली भी मौजूद थे.…
पारडिह काली मंदिर के नजदीक दो दिनों पूर्व पारडिह निवासी उमेश कुमार साहू जिनकी उम्र 52 वर्ष है को तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने अपनी चपेट में ले लिए जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए इसकी जानकारी कांग्रेसी नेता पप्पू सिंह और भवानी सिंह को जैसे ही मिली दोनो ने त्वरित मानवता का परिचय देते हुए घायल को तत्काल मानगो गुरुनानक हॉस्पिटल में इलाज हेतु भर्ती करवाया स्थिती ठीक नही हुई तो वहा से तत्काल ब्रम्हानंद अस्पताल में रेफर कर दिया पर जगह की कमी के चलते ब्रम्हानंद अस्पताल मे भर्ती नही हो पाए उसके बाद उमा अस्पताल…
