Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बीसीसीआई का स्पष्टीकरण: सौरव गांगुली नहीं छोड़ रहे हैं अध्यक्ष का पद, दादा के ट्विट से उठी थी खबरें
    Breaking News Headlines

    बीसीसीआई का स्पष्टीकरण: सौरव गांगुली नहीं छोड़ रहे हैं अध्यक्ष का पद, दादा के ट्विट से उठी थी खबरें

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 2, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. सौरव गांगुली जल्द नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद इसकी जानकारी दी. इसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं वे जल्द बीसीसीआई अध्यक्ष का पद छोड़ सकते हैं. लेकिन बोर्ड की ओर से उनके अध्यक्ष पद छोडऩे की बात का खंडन कर दिया गया है. गांगुली के लंबे समय से राजनीति में आने की बातें होती रही हैं. लेकिन उन्होंने खुद इस पर अब तक कोई बयान नहीं दिया है. पिछने दिनों के अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल का फाइनल खेला गया था. यहां गांगुली भी मौजूद थे.

    सौरव गांगुली ने सोशल मीडिया पर लिखा, 2022 बताता है कि 1992 से मेरे क्रिकेट की शुरुआत के 30 साल हो गए हैं. इसके बाद से अब तक क्रिकेट ने मुझे बहुत कुछ दिया है. सबसे महत्वपूर्ण बात, इसकी वजह से मुझे आपका सपोर्ट भी मिला है. मैं उस हर व्यक्ति का आभारी हूं, जो मेरी इस यात्रा का साथी रहा है. मुझे सपोर्ट किया है और मेरी सहायता की है. उन्होंने लिखा कि आज मैं कुछ नया करने की प्लानिंग कर रहा हूं. इससे अधिक लोगों की मदद की जा सकेगी. मुझे उम्मीद है कि आपका सपोर्ट मुझे इसी तरह मिलता रहेगा. बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि गांगुली अध्यक्ष पद नहीं छोड़ रहे हैं.

    अक्टूबर में खत्म हो रहा है कार्यकाल

    सौरव गांगुली का अध्यक्ष पद का कार्यकाल इस साल अक्टूबर में खत्म हो रहा है. लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों के अनुसार, कोई व्यक्ति यदि स्टेट एसोसिएशन के साथ बीसीसीआई में लगातार 6 साल तक पदाधिकारी रहा हो, तो उसके लिए 3 साल तक कूलिंग ऑफ पीरियड में जाना अनिवार्य है. गांगुली इससे पहले बंगाल क्रिकेट के संघ के संयुक्त सचिव और बाद में अध्यक्ष रह चुके हैं.
    गांगुली के कार्यकाल के दौरान कई विवाद भी हुए. जैसे विराट कोहली से कप्तानी लिए जाने का विवाद. उन्होंने राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण को अहम जिम्मेदारी भी है. द्रविड़ अभी टीम इंडिया के कोच हैं जबकि लक्ष्मण एनसीए का कार्यभार संभाल रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article नीट-पीजी 2022 का रिजल्ट 10 दिनों के अंदर किया गया घोषित, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने सफल छात्रों को दी बधाई

    Related Posts

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    June 23, 2026

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.