Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चीन में भूकंप के जोरदार झटके, चार लोगों की मौत 14 घायल
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    चीन में भूकंप के जोरदार झटके, चार लोगों की मौत 14 घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 2, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बीजिंग. चीन के दक्षिण पश्चिम प्रांत सिचुआन के यान शहर में बुधवार 1 जून को आये शक्तिशाली भूकंप में चार लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए. भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.1 मापी गई. शहर के भूकंप राहत मुख्यालय ने यह जानकारी दी. चीन के भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीईएनसी) के अनुसार भूकंप का केंद्र 17 किलोमीटर की गहराई में 30.37 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 102.94 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था.

    भूकंप स्थानीय समयानुसार शाम पांच बजे यान शहर की लुशान काउंटी में आया. भूकंप के पहले बड़े झटके के तीन मिनट बाद, बाओक्सिंग काउंटी में 4.5 तीव्रता का भूकंप आया. सरकारी समाचार पत्र पीपुल्स डेली की खबर के अनुसार भूकंप में चार लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गये. सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने यान शहर के भूकंप राहत मुख्यालय के हवाले से अपनी खबर में बताया कि बाओक्सिंग काउंटी से सभी हताहतों की सूचना मिली है.
    आपातकालीन बचाव, सशस्त्र पुलिस, अग्निशमन विभाग, चिकित्सा क्षेत्र और सार्वजनिक सुरक्षा ब्यूरो के 800 से अधिक कर्मियों को तुरंत भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में भेजा गया ताकि घायलों की तलाश की जा सके और उन्हें बचाया जा सके. चीन के आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने बताया कि यान के नगरपालिका प्रशासन ने तीसरे स्तर की आपातकालीन व्यवस्था को सक्रिय कर दिया है. मंत्रालय ने कहा कि स्थानीय आपातकालीन बचाव प्रयासों में मार्गदर्शन और सहायता के लिए एक कार्य दल भेजा गया है. मंत्रालय ने कहा कि स्थानीय अग्निशामक मौके पर पहुंच गए हैं, जबकि सिचुआन और अन्य पड़ोसी क्षेत्रों के भूकंप बचाव दलों को राहत कार्यों के लिए तैयार रखा गया है. गौरतलब है कि 2008 में सिचुआन प्रांत में 7.9 तीव्रता का भीषण भूकंप आया था जिसमें 90,000 लोग मारे गए थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनीट-पीजी 2022 का रिजल्ट 10 दिनों के अंदर किया गया घोषित, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने सफल छात्रों को दी बधाई
    Next Article दिवालिया होने की कगार पर पाकिस्तान तीन हिस्सों में बंट जाएगा : इमरान खान

    Related Posts

    बोकारो में प्यार का हाई वोल्टेज ड्रामा, टावर पर चढ़ा होमगार्ड जवान, प्रेमिका को नौकरी दिलाने की तैयारी में की थी मदद।

    June 23, 2026

    घरेलू विवाद में हिंसा, पति-पत्नी समेत पुत्र घायल; गांजा बिक्री का विरोध करने का आरोप

    June 23, 2026

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को आज मरणोपरांत मिलेगा पद्म भूषण

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बोकारो में प्यार का हाई वोल्टेज ड्रामा, टावर पर चढ़ा होमगार्ड जवान, प्रेमिका को नौकरी दिलाने की तैयारी में की थी मदद।

    घरेलू विवाद में हिंसा, पति-पत्नी समेत पुत्र घायल; गांजा बिक्री का विरोध करने का आरोप

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को आज मरणोपरांत मिलेगा पद्म भूषण

    महिला बेटे संग मोबाइल टावर पर चढ़ी, पति पर दूसरी शादी और बेदखल करने का आरोप; न्याय की मांग पर अड़ी

    समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में अपराधियों ने गिट्टी व्यवसायी सोनू सिंह (40) की गोली मारकर हत्या कर दी।

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.