पुण्य तिथि पे छोटे छोटे बच्चियों के बीच फल वितरण जमशेदपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी (प्रवक्ता) अमित सिंह जी के पिताजी टाटा मोटर्स सिक्योरिटी के नायक सूबेदार स्वर्गीय हरीश चंद्र कुमार सिंह जी के प्रथम पुण्य तिथि पर आज बारीडीह बस्ती बागुन हातु में छोटे छोटे बच्चियों के बीच फल ,बिस्कुट, चिप्स बाटा गया जिसमे मुख्य रूप से भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल जी ने पुनीत कार्य में अपने जिला पधाधिकारी से भाग लिया कहा की बच्चो आप मन लगा कर पढ़ाई लिखाई कीजिए ताकि आप अच्छे से साक्षर हो आपलोग उज्ज्वल भविष्य की…
Author: Devanand Singh
नई दिल्ली. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी कोविड की चपेट में आ गई हैं। इससे पहले उनकी मां सोनिया गांधी भी कोविड पॉजिटिव हुईं थी। प्रियंका ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘मैंने हल्के लक्षणों के साथ कोविड पॉजिटिव हुई हूं। सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, मैंने खुद को घर पर आइसोलेट कर लिया है। मैं उन लोगों से अनुरोध करूंगी जो मेरे संपर्क में आए हैं, सभी आवश्यक सावधानी बरतें।’ इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गईं थीं। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बताया, ‘चिकित्सीय परामर्श के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष ने खुद को…
श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के चदूरा इलाके के मगरेपोरा में आतंकवादियों ने दो गैर स्थानीय मजदूरों पर गोलियां चलाईं. दोनों मजदूरों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था, इलाज के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई. दोनों ईंट भट्टे में काम करते थे. घायल मजदूर का इलाज श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल में किया जा रहा है. पुलिस ने बताया है कि मृतक मजदूर बिहार का रहने वाला था और उसका नाम दिलखुश था. आतंकियों की गोलीबारी के बाद खून से लथपथ दोनों मजदूरों को श्रीनगर स्थित अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दिलखुश ने दम तोड़ दिया. गोरिया…
मध्य प्रदेश सरकार ने महान योद्धा सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित फिल्म सम्राट पृथ्वीराज को प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया गया है. अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर स्टारर फिल्म सम्राट पृथ्वीराज कल 3 जून को रिलीज हो रही है. फिल्म के स्टार जोर-शोर से इस ऐतिहासिक फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं. फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री कर दी गयी है. शिवराज सरकार ने अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म सम्राट पृथ्वीराज को टैक्स फ्री कर दिया है. ये फिल्म तीन जून को देशभर में रिलीज हो रही है. इससे…
वडोदरा. गुजरात के वडोदरा में एक अनोखी शादी की काफी चर्चा है. इस शादी में सामान्य शादी की तरह तो सब कुछ होगा, लेकिन दूल्हा नहीं होगा, क्योंकि दुल्हन ने खुद से ही शादी करने का निर्णय लिया है. 24 साल की क्षमा बिंदु ने अपने शादी के लिए ज्वेलरी और लहंगा खरीदने के साथ पार्लर भी बुक किया है, लेकिन हैरानी की बात ये है कि इस शादी में दूल्हा नहीं होगा और क्षमा खुद के साथ ही शादी करने जा रही हैं. वडोदरा की क्षमा ने बताया कि गुजरात में शायद ये पहली सेल्फ मैरिज या सोलोगैमी है.…
देश का युवा कल के भारत के सपने को पूरा करने वाला उपकरण है, इसके लिये युवाओं को अपने कंधे मजबूत करने होंगे, आने वाली समस्याओं को समझते हुए पूरी ताकत के साथ उनसे लडऩा होगा. उक्ताशय के विचार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा ने जबलपुर के वैटनरी कालेज मैदान में आयोजित युवा मोर्चा के यूथ कनेक्ट अभियान कार्यक्रम के अवसर पर व्यक्त किए. राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा ने आगे कहा कि किसी भी देश व समाज के लिए आगे बढऩे में युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान होता है, युवा बदलाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. चाहे हम आध्यात्मिक जगत…
गढ़चिरौली. छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर स्थित गढ़चिरौली में एसआरपीएफ के एक जवान ने अपने ही साथी को गोली मार दी, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद जवान ने खुद को भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद कैंप में हड़कंप मच गया. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. उच्च अधिकारियों के निर्देश पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है. वारदात की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है. बताया जा रहा है कि आपसी विवाद के बाद जवान ने गुस्से में फायरिंग शुरू कर दी. गढ़चिरौली पुलिस के पीआरओ अशोक माने में ने…
विधायक सरयू राय ने जमशेदपुर अक्षेस द्वारा जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की स्थिति एवं प्रगति जानने के लिए बैठक क्षेत्र का दौरा भी किया जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने जमशेदपुर अक्षेस कार्यालय में जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी के साथ जमशेदपुर अक्षेस के द्वारा जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों एवं अक्षेस द्वारा किये जाने वाले कार्यों की स्थिति एवं प्रगति जानने के लिए बैठक की। श्री राय ने पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत किये जा रहे नालों की सफाई के लिए जमशेदपुर अक्षेस को एक समर्पित कर्मचारी नियुक्त करने के लिए…
भारत के विभिन्न प्रांतों के साथ-साथ विदेशों में भी अनेक स्थानों पर महाराणा प्रताप की जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गयी उक्त जानकारी देते हुए महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार ने बताया कि महाराणा प्रताप के वंशज पिछले 400 वर्षों से उनकी जयंती हिंदी तिथि के अनुसार ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया को मनाते आ रहे हैं। भारतीय जन महासभा के लोग भी गत कुछ वर्षों से हिंदी तिथि के अनुसार ही महाराणा प्रताप की जयंती मना रहे हैं। ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया तदनुसार दिनांक 02 – 06 – 2022 (बृहस्पतिवार) को भारतीय जन महासभा के लोगों ने…
भारतीय वायु सेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन के ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी और गैर-तकनीकी) शाखाओं में फ्लाइंग ब्रांच एंड परमानेंट कमीशन (पीसी) और शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) के तहत विभिन्न पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे IAF AFCAT की आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आज यानी 1 जून से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://afcat.cdac.in/AFCAT/ पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस…
