Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जम्मू-कश्मीर में फिर टार्गेट किलिंग: आतंकियों ने बडगाम में की बिहार के मजदूर की गोली मारकर हत्या
    Breaking News Headlines

    जम्मू-कश्मीर में फिर टार्गेट किलिंग: आतंकियों ने बडगाम में की बिहार के मजदूर की गोली मारकर हत्या

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 3, 2022No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के चदूरा इलाके के मगरेपोरा में आतंकवादियों ने दो गैर स्थानीय मजदूरों पर गोलियां चलाईं. दोनों मजदूरों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था, इलाज के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई. दोनों ईंट भट्टे में काम करते थे. घायल मजदूर का इलाज श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल में किया जा रहा है.

    पुलिस ने बताया है कि मृतक मजदूर बिहार का रहने वाला था और उसका नाम दिलखुश था. आतंकियों की गोलीबारी के बाद खून से लथपथ दोनों मजदूरों को श्रीनगर स्थित अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दिलखुश ने दम तोड़ दिया. गोरिया की हालत स्थिर बतायी जा रही है. घटना के बाद पूरे इलाके को सुरक्षाबलों और पुलिस के जवानों ने घेर लिया है. आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.
    गौरतलब है कि कश्?मीर में आतंकी अब टारगेट किलिंग कर दहशत फैलाना चाहते हैं, वे गैर कश्मीरी और हिंदू नागरिकों को टारगेट बनाकर हमले कर रहे हैं. गुरुवार को ही आतंकियों ने कुलगाम में एक बैंक मैनेजर की गोली मार कर हत्या कर दी थी. राजस्थान के हनुमानगढ़ के रहने वाले बैंक मैनेजर विजय कुमार मोहनपोरा के देहाती बैंक में तैनात थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूपी के बाद अब एमपी सरकार ने अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज को किया टैक्स फ्री
    Next Article कोविड की चपेट में गांधी परिवार: सोनिया गांधी के बाद प्रियंका भी हुईं कोरोना पॉजिटिव, किया आइसोलेट

    Related Posts

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    November 13, 2026

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    November 13, 2026

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.