Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जीएसटी कलेक्शन घटा, मई में 1.41 लाख करोड़ रुपये रहा, अप्रैल की तुलना में 16 फीसदी कम
    Breaking News Business Headlines

    जीएसटी कलेक्शन घटा, मई में 1.41 लाख करोड़ रुपये रहा, अप्रैल की तुलना में 16 फीसदी कम

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 2, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. वित्त मंत्रालय की ओर से बुधवार 1 जून को जीएसटी (गुड्स एंड सर्विस टैक्स) राजस्व के आंकड़े पेश किए गए. इसके मुताबिक, मई माह के दौरान सरकार का जीएसटी कलेक्शन 1.41 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है, जो पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 44 प्रतिशत अधिक है. हालांकि, यह पिछले महीने की तुलना में 16.6 फीसदी कम है.

    गौरतलब है कि इससे पिछले महीने यह आंकड़ा अपने उच्चतम स्तर पर था. अप्रैल 2022 में जीएसटी कलेक्शन में सरकार ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. अप्रैल में जीएसटी राजस्व लगभग 1.68 लाख करोड़ रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया. वहीं मार्च में जीएसटी राजस्व 1.42 लाख करोड़ रुपये था. जबकि फरवरी में यह 1.33 लाख करोड़ रुपये था. यहां बता दें कि मई 2022 में जीएसटी लागू होने के बाद से चौथी बार हुआ है, जबकि जीएसटी राजस्व 1.40 लाख करोड़ के पार पहुंचा.
    मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मई 2022 के महीने में सकल जीएसटी राजस्व 1,40,885 करोड़ रुपये है. इसमें सीजीएसटी 25,036 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 32,001 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 73,345 करोड़ रुपये (माल के आयात पर एकत्रित 37,469 करोड़ रुपये सहित) और उपकर 10,502 करोड़ रुपये (माल के आयात पर एकत्र किए गए 931 करोड़ रुपये सहित) है. मई 2022 के महीने का राजस्व पिछले साल के इसी महीने में 97,821 करोड़ रुपये के जीएसटी राजस्व से 44 प्रतिशत अधिक है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजॉनी डेप ने जीता मानहानि का मुकदमा, एम्बर हर्ड देंगी 1 करोड़ 50 लाख डॉलर का हर्जाना
    Next Article कश्मीर मामले में चुप्पी नहीं, लगातार एक्शन जारी : भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.