Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एशिया कप हॉकी: भारत ने जापान को 1-0 से हराकर जीता ब्रॉन्ज मेडल
    Breaking News Headlines खेल

    एशिया कप हॉकी: भारत ने जापान को 1-0 से हराकर जीता ब्रॉन्ज मेडल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 2, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित एशिया कप टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीतकर अपना अभियान बुधवार को समाप्त किया. भारत ने ब्रॉन्ज मेडल मैच में जापान को 1-0 से मात दी. खास बात रही कि जापान को मुकाबले में 7 पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन बीरेंदर लाकड़ा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने विरोधी को कोई गोल नहीं करने दिया. अंतिम मिनट में भारतीय टीम 10 खिलाडिय़ों के साथ खेली लेकिन इसके बावजूद जापान कोई गोल करने में कामयाब नहीं हो पाया.

    भारत ने शुरुआती क्वार्टर में ही बढ़त बना ली थी. राजकुमार पाल ने टीम के लिए एकमात्र गोल किया. हाफ टाइम तक स्कोर भारत के पक्ष में 1-0 था, जिस बढ़त को उसने अंत तक बरकरार रखा. यह टूर्नामेंट में भारत का दूसरा ब्रॉन्ज मेडल है.
    भारतीय पुरुष हॉकी टीम एशिया कप के फाइनल में जगह नहीं बना सकी थी. टीम को सुपर-4 के अंतिम मुकाबले में साउथ कोरिया ने 4-4 से बराबरी पर रोक दिया. बेहतर गोल औसत के कारण कोरिया और मलेशिया ने फाइनल में जगह बनाई. इससे पहले सुपर-4 के पहले मुकाबले में भी भारत ने जापान को 2-1 से हराया था. वहीं, मलेशिया से 3-3 से ड्रॉ खेला था. भारतीय टीम टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन थी, लेकिन इस बार उसे ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकश्मीर मामले में चुप्पी नहीं, लगातार एक्शन जारी : भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा
    Next Article भारतीय वायु सेना में अधिकारी बनने का सुनहरा मौका, आवेदन शुरू

    Related Posts

    सवाल कारोबारी पर हैं, जवाब संघ के नाम से क्यों?

    September 8, 2026

    60 हजार बच्चियों का छिना बचपन, अब बंगाल को जागना होगा

    September 8, 2026

    एक लाख दो, दो लाख के नकली नोट लो! मुंबई में नकली नोट गिरोह का पर्दाफाश

    September 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    यूसील (UCIL) में गहराता संकट, फूटा जनता का गुस्सा – 6 सूत्री मांगों को लेकर हंगामा तेज

    अवैध संबंध के आरोप में व्यक्ति की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

    बाल विवाह रोकथाम में पंचायत, समुदाय व प्रशासन मिलकर निभाएं जिम्मेदारी

    63 पासपोर्ट के साथ चार गिरफ्तार, विदेश में नौकरी का झांसा देने वाले गिरोह का पर्दाफाश

    झारखंड स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट में स्टार टेबल टेनिस के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

    सवाल कारोबारी पर हैं, जवाब संघ के नाम से क्यों?

    डॉ. सत्यवान सौरभ: पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    60 हजार बच्चियों का छिना बचपन, अब बंगाल को जागना होगा

    एक लाख दो, दो लाख के नकली नोट लो! मुंबई में नकली नोट गिरोह का पर्दाफाश

    नूतनडीह में सरकारी जमीन की बिक्री का आरोप, सीओ ने की जांच

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.