नरेन्द्र मोदी विचार मंच के तीसरे वर्ष भी सामूहिक विवाह का आयोजन नरेन्द्र मोदी विचार मंच झारखण्ड के तत्वाधान मे लगातार तीसरे वर्ष भी सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है, इस बार आठ जोड़ों का विवाह करवाया जा रहा है, शुक्रवार को सोनारी भूतनाथ मंदिर परिसर मे सगाई समारोह का आयोजन किया गया, जहां वर पक्ष एवं वधु पक्ष के परिजन उपस्थित होकर सभी को आशीर्वाद दिया, मंच के पदाधिकारियों ने कहा की समाज मे दहेज़ मुक्त विवाह को प्रोत्साहन देने एवं वैसे परिवार को धन के अभाव मे अपने बच्चों का विवाह नहीं करवा पाते…
Author: Devanand Singh
विभागों के बंटवारे को लेकर भाजपा में आंतरिक खींचतान : आतिशी का दावा नयी दिल्ली: दिल्ली की निवर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों में विभागों के आवंटन को लेकर ‘‘आंतरिक खींचतान’’ मची है। आतिशी ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए दावा किया कि भाजपा नेता सार्वजनिक धन के लालच में मंत्री पद को लेकर ‘‘झगड़’’ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का अपने चुनाव घोषणापत्र में किए गए वादों को पूरा करने का कोई इरादा नहीं है। आतिशी ने कहा, ‘‘हमें अपने सूत्रों से पता चला है कि…
आवास बचाओ संघर्ष समिति के अनुरोध पर ईचागढ़ विधायक पहुंची आदित्यपुर,हर संभव सहयोग का दिलाया भरोसा सरायकेला जिले के आदित्यपुर कॉलोनी स्थित आवास बोर्ड के EWS फ्लैट के 216 क्वार्टर के हायर पर्चेज को लेकर आवास बचाओ संघर्ष समिति के अनुरोध पर गुरुवार को ईचागढ़ विधायक आदित्यपुर पहुंची और प्रभावित लोगों से मुलाकत कर उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया. उन्होंने कहा कि वे इसी क्षेत्र से आती हैं उनका मायका इसी इलाके में है. यहां के लोगों से उनका गहरा नाता है इसलिए वे यहां के लोगों को मालिकाना हक दिलाने का हर संभव प्रयास करेंगी.…
कोर्ट फ़ी टिकट की कमी दूर करे जिला प्रशासन : कुलविंदर जमशेदपुर। कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि सरकारी कोर्ट फी टिकट की कमी दूर की जाए। इस अधिवक्ता के अनुसार पिछले कई दिनों से कोर्ट फी टिकट की कमी चल रही है। एसडीओ कोर्ट ज्यूडिशल कोर्ट परिसर में मात्र एक रुपए का कोर्ट फी टिकट मिल रहा था और वह भी आउट ऑफ स्टॉक हो गया है। टिकट की अनुपलब्धता के करण सरकारी कार्यालय में आवेदन दाखिल नहीं हो रहे हैं और ज्यूडिशियल न्यायालय में…
172 बार रक्तदान करने वाले ईश्वर कोटि के मनुष्य एस के झा को आनंद मार्ग ने सम्मानित किया जमशेदपुर:आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल की ओर से आज सुरेंद्र कुमार झा उर्फ एस के झा को 172 बार रक्तदान करने के लिए आनंद मार्ग के वरिष्ठ सन्यासी आचार्य जगतआत्मानंद अवधूत के द्वारा पौधा देकर सम्मानित किया गया। आनंद मार्ग का कहना है कि जो लोग भी अपने शरीर को कष्ट देकर या निस्वार्थ भाव से दूसरे जीव के जान बचाने में या उसके जीवन जीने में शक्ति प्रदान करते हैं वह सभी ईश्वर कोटि के मनुष्य है। खासकर…
भारत तटस्थ नहीं, शांति का पक्षधर है: रूस-यूक्रेन विवाद पर प्रधानमंत्री मोदी वाशिंगटन; प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध समाप्त कराने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रयासों का स्वागत किया तथा इस बात पर जोर दिया कि संघर्ष का समाधान युद्ध के मैदान में नहीं खोजा जा सकता तथा शांति के लिए वार्ता और कूटनीति ही एकमात्र रास्ता है। अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ में बृहस्पतिवार (भारतीय समयानुसार शुक्रवार) को ट्रंप के साथ बातचीत के बाद मोदी ने कहा कि भारत युद्ध के मामले में तटस्थ नहीं रहा…
दलमा जंगल में फिर दिखा बाघ, वन विभाग की ट्रैप कैमरे में कैद हुई तस्वीर जमशेदपुर: झारखंड के दलमा वन क्षेत्र में एक बार फिर बाघ की मौजूदगी दर्ज की गई है। वन विभाग द्वारा लगाए गए ट्रैप कैमरे में उसकी तस्वीरें कैद हुई हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, यह पर्यावरण और जैव विविधता के लिए एक सुखद संकेत है, क्योंकि बाघ को अब दलमा जंगल रास आने लगा है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह बाघ पिछले एक महीने से घाटशिला, चाकुलिया और दलमा के जंगलों में घूम रहा है। वह अब जंगल के अंदरूनी हिस्सों…
प्रधानमंत्री मोदी ने पुलवामा हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साल 2019 के पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि आने वाली पीढ़ियां उनके बलिदान और राष्ट्र के प्रति उनके अटूट समर्पण को कभी नहीं भूलेंगी। वर्ष 2019 में आज के ही दिन आतंकियों ने पुलवामा में बड़े हमले को अंजाम दिया था, जिसमें देश के 40 जवान शहीद हो गए थे। पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों के पर आत्मघाती हमला किया था। इस हमले के महज…
ट्रंप का भारत के साथ रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग लगाने का ऐलान,भारत को मिलेंगे एफ-35 लड़ाकू विमान वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से वार्ता के बाद यहां दोनों देशों के बीच रक्षा और ऊर्जा समेत अन्य रणनीतिक संबंधों को व्यापक बनाने की दिशा में बड़ी छलांग लगाने का ऐलान करते हुए कहा कि वाशिंगटन भारत को अत्याधुनिक एफ-35 लड़ाकू विमान देगा। ट्रंप ने कहा कि भारत व्यापार घाटे को कम करने के लिए अमेरिका से एफ-35 लड़ाकू विमानों सहित अधिक तेल, गैस और सैन्य उपकरण खरीदेगा, लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि वाशिंगटन…
दिल्ली में आसमान साफ, तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज नयी दिल्ली: दिल्ली में शुक्रवार को सुबह साफ आसमान के बीच धूप खिली रही और न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में सामान्य तापमान से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आसमान साफ रहने और मुख्य रूप से उत्तर-पश्चिम से हवाएं चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। राष्ट्रीय राजधानी में सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 64 प्रतिशत रही। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी)…
