मणिपुर के तीन जिलों से पांच उग्रवादी गिरफ्तार इंफाल: मणिपुर के इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व व थौबल जिले से प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े पांच उग्रवादी गिरफ्तार किये गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को प्रतिबंधित कंगलेइपक कम्युनिस्ट पार्टी (नोयोन) के दो सदस्यों को थांगमेबंद व इंफाल पश्चिम के किशाम्पत से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने आगे बताया, पुलिस ने इंफाल पूर्व के खुरई थौदम लीकइ इलाके से प्रतिबंधित कंगलेइपक कम्युनिस्ट पार्टी (नोयोन) के एक और सदस्य को भी गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किये गए सभी उग्रवादियों…
Author: Devanand Singh
राजधानी रांची के कबाड़ी दुकान में लगी भीषण आग आधा दर्जन से ज्यादा दमकल गाड़ी ,आग बुझाने का कर रही प्रयास. झारखंड की राजधानी रांची मे आज (गुरुवार) की देर शाम ,कोतवाली थाना क्षेत्र के छोटा तालाब के पास स्थित एक कबाडी की दुकान में, हुई भीषण आगलगी की घटना से हड़कंप मच गया, आग इतना भयावह रूप ले लिया की , आग पर काबू पाने के लिए आधा दर्जन दमकल की गाड़ियों को ,आग बुझाने के लिए लगाया गया है, भीषण आग की वजह से कबाड़ी की दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई….. इधर भीषण आग की सूचना…
मुसीबत को उपहार के रूप में स्वीकार करना होगा तभी मनुष्य अपने जीवन में बड़ा से बड़ा कार्य कर सकता है दुनिया मे कितनी कड़ी से कड़ी मुसीबत आए उसका का सामना हर नैतिकवान पुरुष को करना होगा ना कि मैदान छोड़कर भाग जाना होगा जमशेदपुर :आनंद मार्ग प्रचारक संघ की ओर से आनंद मार्ग जागृति गदरा में नीलकंठ दिवस मनाया गया इस अवसर पर 3 घंटे का “बाबा नाम केवलम “अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया आज ही के दिन 1973 को आनंद मार्ग के संस्थापक गुरु श्री श्री आनंदमूर्ति जी को बिहार के पटना…
विपक्ष के हंगामे के बीच वक्फ संबंधी संसदीय समिति की रिपोर्ट लोकसभा में पेश नयी दिल्ली: वक्फ (संशोधन) विधेयक पर विचार करने वाली संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की रिपोर्ट बृहस्पतिवार को विपक्षी सदस्यों के भारी हंगामे के बीच लोकसभा के पटल पर रखी गई। समिति के अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने रिपोर्ट को सदन के पटल पर रखा। साथ ही, उन्होंने समिति के समक्ष आए साक्ष्यों का रिकॉर्ड भी सदन में रखा। इससे पहले, आज समिति की रिपोर्ट राज्यसभा के पटल पर भी रखी गई। विपक्षी सदस्यों का आरोप है कि उनकी असहमति को रिपोर्ट के साथ संलग्न नहीं…
सरकारें आती-जाती रहती हैं, दोस्ती बनी रहती है: आदित्य ठाकरे नयी दिल्ली:शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता आदित्य ठाकरे ने आम आदमी पार्टी (आप) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल से ‘‘दोस्त होने के नाते’’ बृहस्पतिवार को मुलाकात की। ठाकरे ने ‘‘चुनाव संबंधी अनियमितताओं’’ पर भी चिंता जताई। उन्होंने केजरीवाल से मुलाकात के बाद कहा, ‘‘सरकारें आती-जाती रहती हैं, लेकिन रिश्ते बरकरार रहते हैं। हमने दोस्त होने के नाते केजरीवाल से मुलाकात की। हालांकि, हमारा लोकतंत्र स्वतंत्र और निष्पक्ष नहीं है। चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष नहीं हैं।’’ ठाकरे के साथ शिवसेना (उबाठा) के वरिष्ठ नेताओं संजय राउत एवं प्रियंका…
उत्क्रमित उच्च विद्यालय, लक्ष्मीनगर में दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को दी गई विदाई, प्राचार्य ने दी उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं जमशेदपुर. लक्ष्मीनगर के उत्क्रमित उच्च विद्यालय में गुरुवार को कक्षा दसवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया जहां 9 वीं कक्षा के विद्यार्थियों के द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को विदाई दी गई। वहीं विद्यालय के शिक्षक राजीव घटवारी ने बच्चों को आने वाले भविष्य में धैर्य लगन और मेहनत के साथ पढ़ाई करने का और अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने भी…
झारखंड के देवघर में हुए बम हमले में स्कूल प्रधानाचार्य की मौत देवघर,:झारखंड के देवघर जिले में एक माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक की बृहस्पतिवार को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा किए गए बम हमले में मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उप-मंडल पुलिस अधिकारी (मधुरपुर) सत्येंद्र प्रसाद ने बताया कि महुआडाबर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार दास स्कूल से किसी काम के लिए दोपहिया वाहन पर जा रहे थे, तभी अज्ञात व्यक्तियों ने उन पर बम फेंका। उन्होंने कहा कि दास को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत…
जनता की बढ़ती अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए सरकारी विभागों का आधुनिकीकरण आवश्यक: राष्ट्रपति मुर्मू नयी दिल्ली:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को कहा कि सेवा वितरण में दक्षता के लिए जनता की बढ़ती अपेक्षाओं को पूरा करने के मकसद से सरकारी विभागों के लिए उभरती प्रौद्योगिकियों का सर्वोत्तम उपयोग करके अपने तंत्र का आधुनिकीकरण करना आवश्यक है। विभिन्न सरकारी सेवाओं के परिवीक्षाधीन अधिकारियों के एक समूह को संबोधित करते हुए, उन्होंने उन्नत प्रौद्योगिकियों, कौशल से अवगत रहने और अधिक नागरिक-केंद्रित, कुशल तथा पारदर्शी शासन प्रणाली बनाने का प्रयास करने को कहा। भारतीय सिविल लेखा सेवा, भारतीय डाक…
राज्यसभा में वक्फ संबंधी संसदीय समिति की रिपोर्ट पेश, विपक्ष का भारी हंगामा नयी दिल्ली: वक्फ संशोधन विधेयक पर विचार के लिए गठित संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की रिपोर्ट बृहस्पतिवार को हंगामे के बीच राज्यसभा में पेश की गई और इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस के कारण कार्यवाही थोड़ी देर के लिए स्थगित करनी पड़ी। कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों ने जेपीसी की रिपोर्ट में विपक्षी सदस्यों की आपत्तियों को शामिल नहीं करने का आरोप लगाते हुए इसे लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का उल्लंघन करार दिया और भारी हंगामे के बाद उच्च सदन से बहिर्गमन किया।…
अनुमंडल पदाधिकारी एवं ट्रैफिक डीएसपी ने मिलकर हेलमेट का किया वितरण जमशेदपुर साकची बड़ा गोल चक्कर के समक्ष जमशेदपुर के अनुमंडल पदाधिकारी एवं ट्रैफिक डीएसपी ने मिलकर हेलमेट का वितरण किया। जिन लोगों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था उन लोगों को रोककर हेलमेट का उपहार दिया गया और बताया गया की सुरक्षा की दृष्टिकोण से आप लोग हेलमेट प्रतिदिन पहने अन्यथा जीवन को असुरक्षित हुए ना रखें। हेलमेट पहनने से आप लोगों का जीवन भी सुरक्षित रहेगा और परिवार भी सुखी रहेगा। साथ ही साथ ऐसे लोगों को भी चिन्हित किया गया जो लोग…
