भारत के 119 ‘‘अवैध प्रवासियों’’ को लेकर शनिवार रात को अमृतसर पहुंचेगा अमेरिकी विमान अमेरिकी सैन्य परिवहन विमान सी-17 ग्लोबमास्टर III करीब 119 भारतीय नागरिकों को लेकर शनिवार रात को अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरेगा। यह दूसरी बार होगा, जब डोनाल्ड ट्रंप के पिछले महीने अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद भारतीयों को निर्वासित किया जाएगा। इससे पहले, अमेरिका का एक सैन्य विमान भारत के विभिन्न राज्यों के 104 ‘‘अवैध प्रवासियों’’ को लेकर अमृतसर पहुंचा था। ट्रंप प्रशासन ने अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई के तहत इन लोगों को भारत निर्वासित किया था। …
Author: Devanand Singh
राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रयागराज सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया नयी दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर शनिवार को शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में मेजा पुलिस थाना अंतर्गत प्रयागराज-मिर्जापुर राजमार्ग पर शुक्रवार देर रात एक बस और एक एसयूवी की आमने-सामने की टक्कर होने से एसयूवी में सवार सभी 10 लोगों की मौत हो गई। मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘उत्तर प्रदेश के प्रयागराज…
बांग्लादेशी नागरिकों के फर्जी आधारकार्ड बनाने के आरोप में दो भाई गिरफ्तार गौतमबुद्ध नगर:देश में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के फर्जी आधारकार्ड बनाने के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सेक्टर 39 पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे आठ बांग्लादेशी नागरिकों को सलारपुर गांव के पास से बृहस्वतिवार को गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया कि सभी के पास फर्जी आधारकार्ड थे और पूछताछ के दौरान पता चला कि बांग्लादेश के रहने वाले लोगों के फर्जी आधारकार्ड…
ड्रोन की ‘‘क्रांति’’ को समझने में असफल रहे प्रधानमंत्री : राहुल नयी दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वर्तमान समय में युद्ध क्षेत्र और अन्य जगहों पर ड्रोन की उपयोगिता का उल्लेख करते हुए शनिवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसकी “क्रांति” को समझने में असफल रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने ड्रोन और उससे जुड़ी प्रौद्योगिकी को लेकर एक वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया। उन्होंने कहा, “ड्रोन ने संचार के लिए बैटरी, मोटर और ‘ऑप्टिक्स’ के संयोजन से युद्ध के क्षेत्र में क्रांति ला दी है। ड्रोन सिर्फ प्रौद्योगिकी…
पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में भ्रष्टाचार और मिलावट नहीं चलेगा : पप्पू सिंह राष्ट्र संवाद संवाददाता विधायक सरयू राय के दिशा-निर्देश पर मून सिटी राजीव पथ में पिच रोड़ का निर्माण किया जा रहा था.. रोड निर्माण कार्य को लेकर बस्ती वासी संतुष्ट नही थे.जिसकी शिकायत विधायक प्रतिनिधि पप्पू सिंह एवं मानगो जनप्रतिनिधि पिंटू सिंह को बस्ती वासियों ने किया। पप्पू सिंह ने बस्ती में जाकर तत्काल रोड का निरीक्षण किया और ठेकेदार को जल्द से जल्द अच्छी रोड बनाने का निर्देश दिया साथ ही जितने भी ठेकेदार पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में सड़क नाली का निर्माण कर रहे हैं..…
आगरा में वैलेंटाइन डे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, पुतला फूंका आगरा : अखिल भारत हिंदू महासभा समेत कई हिंदू संगठनों ने वैलेंटाइन डे के विरोध में शुक्रवार को आगरा की सड़कों पर एवं पार्कों में प्रदर्शन किया तथा पुतला जलाया। कार्यकर्ताओं ने वैलेंटाइन डे को “पश्चिमी सभ्यता थोपे जाने” के रूप में वर्णित करते हुए इसका विरोध किया और विरोध के प्रतीक के रूप में इसका पुतला जलाया। हिंदू संगठनों का यह विरोध प्रदर्शन सुभाष पार्क से शुरू हुआ, जहां विरोध के प्रतीक के तौर पर ‘वैलेंटाइन डे’ का पुतला जलाया गया। इसके बाद, कार्यकर्ताओं ने इस…
जेम्को घटना के बाद विधायक सरयू राय के प्रयास से अमरेश कुमार ने तोड़ा अनशन , विधायक ने दिया उचित कार्रवाई का आश्वासन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत जेम्को गेट के पास तीन दिन पहले हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्री की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद स्थानीय समाजसेवी अमरेश कुमार ने जनहित की समस्याओं को लेकर जेम्को स्थित शहीद भगत सिंह चौक पर अनशन शुरू कर दिया था। अनशन की जानकारी मिलने पर शुक्रवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय मौके पर पहुंचकर उनसे बात की और उनकी मांगों…
भारत, अमेरिका का द्विपक्षीय व्यापार 500 अरब डॉलर पहुंचाने का लक्ष्य, व्यापार समझौते पर बातचीत शुरू वाशिंगटन: भारत और अमेरिका ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना से अधिक बढ़ाकर 500 अरब डॉलर पहुंचाने का संकल्प किया है। इसके साथ ही शुल्कों में कमी लाने तथा बाजार पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से द्विपक्षीय व्यापार समझौते के लिए बातचीत शुरू की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की यहां हुई बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान के अनुसार, दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय व्यापार संबंधों के लिए प्रतिबद्धता जाहिर की ताकि वृद्धि तथा निष्पक्षता को बढ़ावा मिले, राष्ट्रीय…
राष्ट्रपति मुर्मू के दो दिवसीय दौरे को लेकर रांची में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शुक्रवार से शुरू हो रहे दो दिवसीय दौरे के मद्देनजर झारखंड की राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। राष्ट्रपति 15 फरवरी को बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा (बीआईटी-मेसरा) के प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल होंगी। मुख्य सचिव अलका तिवारी ने राष्ट्रपति के दौरे की तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को प्रोटोकॉल के अनुसार, राष्ट्रपति के दौरे के दौरान सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव के…
जम्को: रोड एक्सीडेंट में पिता – पुत्री की मौत ,विधायक सरयू राय परिवार से मिले और ढांढस बढ़ाया जमशेदपुर. विगत मंगलवार की रात जम्को के पास सड़क हादसे में कृष्ण शर्मा तथा उनकी पुत्री की दर्दनाक मृत्यु हो गई। तथा पश्चिम के विधायक सरयू राय को उनके प्रतिनिधि ने फोन पर सूचना दी थी वहीं सरयू राय शहर से बाहर थे और जमशेदपुर वापस आने पर पीड़ित परिवार से मिलने शुक्रवार को बरीघोड़ा उनके आवास पर परिजन से मिलने पहुंचे। परिजन ने कहा विक्की कुमार जो एमजीएम हॉस्पिटल में ईलाजरत है एमजीएम प्रबंधक से फ़ोन पर बात…
