गणिनाथ सेवा संस्थान में धूमधाम से मनाया गया सावन महोत्सव
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। गोलमुरी स्थित गणिनाथ सेवा संस्थान के सभागार में शनिवार को महिला सदस्यों की ओर से सावन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लेकर महिला जागरूकता और सशक्तिकरण का संदेश दिया।
महोत्सव में अंताक्षरी, पासिंग द बॉल, चीट राउंड समेत कई मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विजेता प्रतिभागियों को संस्थान के पदाधिकारियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सुजाता गुप्ता, रीता गुप्ता, अनिता प्रसाद, बबली देवी, दुर्गा साह, कविता देवी, सारिका गुप्ता, अनिता देवी, सुषमा गुप्ता समेत अन्य महिला सदस्यों का योगदान रहा।

