राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। भाजपा के तीन मंडल पोटका, आसनबनी एवं कोवाली की एक संयुक्त बैठक हाता के त्रिपाठी भवन में संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता पोटका मंडल के अध्यक्ष सनत सी ने किया। इस बैठक में पोटका के जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल पर हुए जानलेवा हमला की घटना पर चर्चा किया गया एवं घटना में शामिल हमलावर को अब तक कोवाली थाना द्वारा गिरफ्तारी नहीं होने पर कड़ा आक्रोश जताया गया। बैठक में उपस्थित सभी नेताओं ने थानेदार की क्रिया कलाप की निंदा की।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 24 अगस्त को जिले के ग्रामीण एसपी एवं एस एस पी से मिलकर जिला परिषद सूरज मंडल के हमलावरों को अविलंब गिरफ्तार करने का मांग किया जाएगा अन्यथा पार्टी की ओर से कोवाली थाना का घेराव एवं पोटका बंद किया जाएगा। इस बैठक में मुख्य रूप से भाजपा के अजजा जिला मंत्री मनोज सरदार, युवा मोर्चा के जिला मंत्री गणेश सरदार, चंद्र शेखर गुप्ता, जिप सदस्य सुरज मंडल, कोवाली प्रभारी चन्द्र शेखर गुप्ता, पोटका मंडल अध्यक्ष सनत सी, कोवाली मंडल अध्यक्ष श्यामल महाकुड़, आसनवनी मंडल अध्यक्ष निधु दास पूर्व आसनवनी मंडल अध्यक्ष हलधर दास, पिंटू पुरान, दीनेश कर उत्पल बोस पल्टू मंडल, भवतोष दास दुलाल मंडल, प्रकाश सरदार, अंजन दास, कमल नायक, समीरन पात्र, वादल सीट, समीर पानी आदि उपस्थित थे।

