राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। कालिकापुर मंडल कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष लासा मुरमू ने उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम को एक ज्ञापन देकर मांग किया है कि हाता मुसाबनी मुख्य मार्ग एम डी आर 172 पर रँकिनी मंदिर के समीप बने कोरीडोर तथा दबांकी टुआ डूंगरी पुल का मरममत किया जाए तथा स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की जाए। ज्ञापन में कहा गया है
कि दोनों पुलिया क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़को पर बड़े बड़े गढ़े हो गए है। वाहनो को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। विशेषकर दो पहिया गाड़ी वालो को काफी परेशानी होती है। रँकिनी मन्दिर के समीप सड़क पर लोहे का छड़ बाहर निकल आये है। इसलिए दोनों पुलो पर स्ट्रीट लाइट लगाया जाए। ताकि दुर्घटना न हो सके।

