Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चांडिल में जमशेदपुर के कारोबारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, रंगदारी के एंगल से जांच
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    चांडिल में जमशेदपुर के कारोबारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, रंगदारी के एंगल से जांच

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 24, 2026Updated:August 24, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चांडिल में जमशेदपुर के कारोबारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, रंगदारी के एंगल से जांच

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    चांडिल थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर बेखौफ अपराधियों ने जमशेदपुर के एक कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात आसनबनी स्थित टेंथमाइल स्टोन होटल में हुई। हमले के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र स्थित विजया हेरिटेज निवासी निखार सबलोक (33) के रूप में हुई है।

    जानकारी के मुताबिक, निखार किसी काम से कांदरबेड़ा स्थित टेंथमाइल स्टोन होटल पहुंचे थे। इसी दौरान बाइक से पहुंचे अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने कारोबारी को चार गोलियां मारीं। इनमें एक गोली सिर में लगी, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई।

    घटना के बाद होटल में मौजूद लोगों और साथियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मदद से घायल कारोबारी को इलाज के लिए जमशेदपुर स्थित टीएमएच ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    घटनास्थल से खोखा बरामद, CCTV खंगाल रही पुलिस

    वारदात की सूचना मिलते ही चांडिल पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। पुलिस ने मौके से गोली के खोखे बरामद किए हैं। होटल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज के आधार पर पुलिस हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।

    पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना के बाद कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक हत्या में शामिल अपराधियों की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है।

    रंगदारी के एंगल से भी जांच

    निखार सबलोक का होटल समेत अन्य कारोबार से जुड़ा व्यवसाय बताया जा रहा है। पुलिस फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। शुरुआती जांच में रंगदारी के विवाद का एंगल भी सामने आया है। हालांकि, हत्या की असली वजह पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

    दिनदहाड़े होटल में हुई इस वारदात के बाद कारोबारी वर्ग में दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन और परिचित भी टीएमएच पहुंचे। चांडिल पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की तैयारी में जुटी है।

    चांडिल में जमशेदपुर के कारोबारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या रंगदारी के एंगल से जांच
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसावन की अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे
    Next Article बागबेड़ा पुलिस ने ज्वेलरी दुकान चोरी कांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    बागबेड़ा पुलिस ने ज्वेलरी दुकान चोरी कांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    August 24, 2026

    सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

    August 24, 2026

    पोटका के चार +2 स्कूलों में बनेंगे फिजिक्स, केमिस्ट्री एवं बायोलॉजी लैब, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

    August 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बागबेड़ा पुलिस ने ज्वेलरी दुकान चोरी कांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    चांडिल में जमशेदपुर के कारोबारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, रंगदारी के एंगल से जांच

    सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

    पोटका के चार +2 स्कूलों में बनेंगे फिजिक्स, केमिस्ट्री एवं बायोलॉजी लैब, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

    झारखंड आंदोलनकारियों का हुआ सम्मान, विधायक संजीव सरदार ने कहा- इनके संघर्ष से साकार हुआ अलग राज्य का सपना

    महंगाई काबू में है, बस आम आदमी का बजट बेकाबू है

    राजनगर पब्लिक लाइब्रेरी में भ्रष्टाचार का पर्दाफाश: पत्रकार प्रदीप कुमार नायक की जंग

    विदेशी मुद्रा भंडार 716.9 अरब डॉलर पहुंचा: भारतीय अर्थव्यवस्था हुई सुदृढ़

    राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस: भारत की अंतरिक्ष उड़ान और युवाओं के सपनों को नई दिशा

    गंगा का जलस्तर बढ़ा, बलिया दियारा के निचले इलाकों में फैला बाढ़ का पानी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.