Author: Devanand Singh

ब्रह्मर्षि विकास मंच की दो इकाइयों की समितियों का विस्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। ब्रह्मर्षि विकास मंच की विद्यापति नगर एवं 10 नंबर बस्ती इकाइयों की बैठकों में कार्य समितियों का दूसरा विस्तार किया गया। विद्यापति नगर में प्रेम रंजन तिवारी अध्यक्ष, अभिमन्यु कुमार सिंह कार्यकारी अध्यक्ष, उदयकांत महासचिव एवं मृत्युंजय शर्मा कार्यकारी महासचिव बनाए गए। वहीं 10 नंबर बस्ती में के. के. पाण्डेय अध्यक्ष, मृत्युंजय कुमार कार्यकारी अध्यक्ष एवं अशोक तिवारी महासचिव नियुक्त हुए। विद्यापति नगर इकाई में संरक्षक ए. के. राय एवं नवीन कुमार सिंह, उपाध्यक्ष रामाकांत शर्मा, अशोक मिश्रा एवं रुपेश मिश्रा तथा सचिव अखिलेश शर्मा, संतोष…

Read More

रागिनी शर्मा का अस्थियां कलकत्ता गंगा नदी में की गई विसर्जित, छोटे पुत्र आदित्य ने किया विसर्जन राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा जादूगोड़ा के पत्रकार विद्या शर्मा की पत्नी रागनी शर्मा की अस्थियां आज सोमवार को देर रात्रि कलकत्ता के गंगा नदी में विसर्जित की गई। मृतिका के छोटे पुत्र आदित्य कुमार ने गंगा नदी में अस्थियों को विसर्जित किया। इधर आज सुबह जादूगोड़ा मुक्ति धाम उनका अंतिम अंतिम संस्कार किया गया जहां नम आंखों से लोगो ने विदाई दी। पूरा धर्मडीह बस्ती उनकी अंतिम यात्रा में हिस्सा लिया व बिदाई में रो पड़ा।पत्रकार विद्या शर्मा ने मुखाग्नि दी।इस मौके उन्हें…

Read More

‘सावन के झींसी : चेतन के बिम्ब-बोध’ पुस्तक का लोकार्पण, पावस काव्य संध्या में रचनाकारों ने बांधा समां राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर भोजपुरी साहित्य परिषद के तत्वावधान में तुलसी भवन में परिषद के साहित्य सचिव दिव्येन्दु त्रिपाठी कृत पुस्तक ‘सावन के झींसी : चेतन के बिम्ब-बोध’ का लोकार्पण सह पावस काव्य संध्या आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद अध्यक्ष डॉ. प्रसेनजित तिवारी ने की, जबकि संचालन कोष सचिव डॉ. यमुना तिवारी ‘व्यथित’ ने किया। मुख्य अतिथि अरका जैन विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ. अंगद तिवारी तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. रागिनी भूषण और सुभाष चन्द्र मुनका ने पुस्तक का…

Read More

पहाड़भांगा नदी में नहाने के दौरान 20 वर्षीय युवक डूबा, तलाश जारी राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। पोटका थाना क्षेत्र के पहाड़भांगा पिकनिक स्पॉट पर रविवार को नहाने के दौरान टेल्को आजाद बस्ती निवासी 20 वर्षीय राजू सिंह गहरे पानी में डूब गया। वह दोस्तों मुकेश सिंह, प्रमोद कुमार, राजेश कुमार, संजीव कुमार और वीरेंद्र सिंह के साथ पिकनिक मनाने पहुंचा था। नहाने के दौरान राजू गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के प्रयास में मुकेश भी पानी में गया, लेकिन बाहर निकल आया। राजू का पता नहीं चल सका। सूचना पर थाना प्रभारी सन्नी टोप्पो पुलिस टीम के साथ…

Read More

विहिप का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना: कृति गौरव राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। विश्व हिंदू परिषद का 62वां स्थापना दिवस सोमवार को जुगसलाई में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विहिप झारखंड की दुर्गा वाहिनी संयोजिका कृति गौरव ने कहा कि विहिप का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना तथा धर्म-संस्कृति की रक्षा करना है। उन्होंने सामाजिक समरसता, धर्मांतरण रोकने और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने पर जोर दिया। विहिप सिंहभूम विभाग मंत्री अरुण सिंह ने कहा कि संगठन की स्थापना 1964 में हिंदू समाज को जागृत और संगठित करने के उद्देश्य से हुई थी। उन्होंने धर्म की…

Read More

ब्रह्मर्षि विकास मंच महिला प्रकोष्ठ का चुनाव संपन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। ब्रह्मर्षि भवन, कदमा में सोमवार को ब्रह्मर्षि विकास मंच कदमा-सोनारी-बिष्टुपुर महिला प्रकोष्ठ का चुनाव श्री भास्कर, श्री अनीस एवं श्री रामनाथ पांडेय की देखरेख में संपन्न हुआ। स्वामी सहजानंद सरस्वती जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। सर्वसम्मति से श्रीमती अमिता शुक्ला को अध्यक्ष, श्रीमती पिंकी को महासचिव तथा श्रीमती खुशबू को कोषाध्यक्ष चुना गया। चुनाव में लगभग 50 महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन श्री रवि भूषण ने किया। मौके पर श्री राज किशोर, श्री सत्येन्द्र कुमार, श्री जय कुमार,…

Read More

मानसून ने बदली झारखंड की तस्वीर, लबालब हुए डैम और जलाशय राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड में इस वर्ष मानसून ने राहत भरी तस्वीर पेश की है। राज्य में सामान्य से केवल एक से दो प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है, जिसके कारण अधिकांश जलाशय और डैम पानी से भर चुके हैं। अच्छी बारिश का असर जल संसाधनों पर साफ दिखाई दे रहा है और आने वाले महीनों में पेयजल तथा औद्योगिक उपयोग के लिए पानी की कमी की आशंका काफी हद तक समाप्त हो गई है। जमशेदपुर के लिए सबसे महत्वपूर्ण जल स्रोत डिमना डैम भी लगभग पूरी क्षमता…

Read More

सरायकेला में वज्रपात का कहर, दो महिलाओं की मौत राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला: जिले के कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत पांडरा गांव में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे वज्रपात की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गई. मृतकों की पहचान 46 वर्षीय सोना मनी महतो, पति आशीर्वाद महतो और 27 वर्षीय मुक्ता महतो, पति पुईतु महतो के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि बारिश के दौरान दोनों महिलाएं खेत अथवा घर के आसपास मौजूद थीं. इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ हुए वज्रपात की चपेट में दोनों आ गईं और मौके पर ही उनकी मौत…

Read More

विजय सिंह बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के स्टेट डिप्टी चेयरपर्सन राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड प्रदेश के पदाधिकारियों ने दी बधाई, संगठन को मजबूत करने की जताई उम्मीद जमशेदपुर। वरिष्ठ समाजसेवी श्री विजय सिंह को इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन का झारखंड स्टेट डिप्टी चेयरपर्सन बनाए जाने पर झारखंड प्रदेश ह्यूमन राइट्स के प्रदेश पदाधिकारियों एवं स्टेट बोर्ड सदस्यों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संगठन के डिप्टी चेयरमैन प्रमोद तिवारी एवं झारखंड प्रदेश ह्यूमन राइट्स के प्रदेश अध्यक्ष गुलजार सिंह ने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स के डायरेक्टर विपिन चौहान के प्रति आभार एवं शुभकामनाएं व्यक्त…

Read More

दृष्टिबाधित युवाओं का साहसिक अभियान जमशेदपुर/पश्चिमी सिंहभूम: दृढ़ इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास के बल पर दो दृष्टिबाधित युवाओं ने वह कर दिखाया, जिसे सामान्य परिस्थितियों में भी कठिन माना जाता है। पश्चिमी सिंहभूम के शेखर और धीरोज ने लद्दाख के दुर्गम पर्वतीय क्षेत्र में आयोजित पर्वतारोहण अभियान में हिस्सा लेकर साहस और संकल्प की नई मिसाल पेश की है। 25 अगस्त से शुरू हुआ यह अभियान 31 अगस्त 2026 को सफलतापूर्वक पूरा हुआ। अभियान के दौरान दोनों पर्वतारोहियों ने कठिन मौसम, ऊबड़-खाबड़ रास्तों और ऊंचाई से जुड़ी चुनौतियों का सामना किया। हालांकि यात्रा के दौरान धीरोज की तबीयत बिगड़ गई, जिसके…

Read More