Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वाया नदी में डूबने से अधेड़ की मौत, अंचलाधिकारी से आपदा सहायता की मांग
    Headlines खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर समस्तीपुर

    वाया नदी में डूबने से अधेड़ की मौत, अंचलाधिकारी से आपदा सहायता की मांग

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वाया नदी में डूबने से अधेड़ की मौत, अंचलाधिकारी से आपदा सहायता की मांग
    बेगूसराय राष्ट्र संवाद ब्यूरो

    विसौआ सरकारी घाट पर बंसी से मछली पकड़ने गए थे 59 वर्षीय खेली सहनी, पत्नी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

    तेघड़ा। गंगा की वाया नदी स्थित विसौआ सरकारी घाट पर शनिवार को बंसी से मछली पकड़ने गए 59 वर्षीय खेली सहनी की डूबने से मौत हो गई। पिढ़ौली पंचायत के वार्ड संख्या आठ निवासी खेली सहनी मछली पकड़कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत से पत्नी सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय मुखिया एवं ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी से पीड़ित परिवार को नियमानुसार आपदा सहायता दिलाने की मांग की है।
    खेली सहनी रोज की तरह शनिवार सुबह मछली पकड़ने घाट पर गए थे। सुबह सात से दस बजे तक क्षेत्र में आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि हुई थी । दोपहर करीब 12 बजे उनकी बहू खाना लेकर घाट पहुंची तो वहां चप्पल और झोला पड़ा मिला, लेकिन खेली सहनी नजर नहीं आए। इसके बाद उसने शोर मचाया, जिससे घाट पर लोगों की भीड़ जुट गई।
    स्थानीय मुखिया अनुराग प्रताप सन्नी की सूचना पर सब इंस्पेक्टर नीरज ठाकुर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोपहर करीब 3:30 बजे शव नदी से निकाला गया। पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया।
    खेली सहनी का अपना कोई पुत्र नहीं था। उन्होंने रिश्तेदार के एक लड़के को पुत्र के रूप में अपनाकर उसकी शादी कराई थी। मुखिया अनुराग प्रताप सनी, कांग्रेस नेता सरोज पासवान सहित अन्य लोगों ने जिलाधिकारी से पीड़ित परिवार को आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के तहत सरकारी सहायता दिलाने की मांग की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleढाई घंटे की बारिश में तेघड़ा प्रखंड मुख्यालय जलमग्न, आरटीपीएस काउंटर तक जमा डेढ़ फीट पानी
    Next Article जयप्रकाश नारायण जन्म जयन्ती-11 अक्टूबर, 2026

    Related Posts

    टंडवा में पुलिस व राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, एक अपराधी को लगी गोली

    November 25, 2026

    चतरा: टंडवा में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, आम्रपाली एवीएस व चौपारण गोलीकांड का मुख्य शूटर आनंद कुमार घायल।

    November 25, 2026

    बांग्लादेश की सियासी आग और भारत की कूटनीतिक चुनौती

    November 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टंडवा में पुलिस व राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, एक अपराधी को लगी गोली

    चतरा: टंडवा में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, आम्रपाली एवीएस व चौपारण गोलीकांड का मुख्य शूटर आनंद कुमार घायल।

    बांग्लादेश की सियासी आग और भारत की कूटनीतिक चुनौती

    जानें आपके सितारे क्या कहते हैं

    अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस- 25 नवंबर 2026

    आजम खान: आंसुओं में संघर्ष की कहानी और सियासत में वापसी की चुनौती

    *नियोजन के लिए चयनित युवाओं को काम से रोकने पर तनाव, ग्रामीणों का प्रदर्शन

    बहरागोड़ा सीएचसी में 30 यूनिट रक्त संग्रह

    चार लाख मेहमानों के भोजन की व्यवस्था, घुड़दौर की तैयारी पुरी, ऐसे हो रही शिवांगी की शादी!

    जिले में 49 और परिवारों ने नए आवास में किया गृह प्रवेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.