एकबार फिर नवप्राथमिक विद्यालय नयाटोला धोबी टोला में हुआ मारपीट प्रधानाध्यापक के परिजनों ने शिक्षिका सारिका के साथ किया मारपीट
राष्ट्र संवाद संवाददाता
मंसूरचक/ बेगूसराय
प्रखंड क्षेत्र के समसा दो पंचायत के नव प्राथमिक विद्यालय नयाटोला धोबी टोला के विद्यालय में शनिवार को खुलते ही रणक्षेत्र में तब्दील हो गया और
हंगामा हुआ। प्रधानाध्यापक राजेश कुमार के परिजनों ने शिक्षिका सारिका से मारपीट की ,जिसकी वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है शिक्षिका सारिका ने बताया कि प्रधानाध्यापक राजेश ने अपनी साली और सास समेत कई महिलाओं को विद्यालय बुलाया था। इन लोगों ने उन्हें मारा पीटा और गाली दी। उसके शरीर पर खरोंच के निशान आए । सारिका ने प्रधानाध्यापक पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया। सूचना पर मंसूरचक पुलिस मौके पर पहुंची और प्रधानाध्यापक के परिजनों को आक्रोशित भीड़ से सुरक्षित निकाल कर पुछताछ के लिए थाने ले गई।जब पुलिस महिलाओं को गाड़ी में बैठा रही थी तो ग्रामीणों ने गाड़ी घेरकर हंगामा किया पुलिस समझाकर उन्हें थाने ले गई। ग्रामीणों के अनुसार पहले भी प्रधानाध्यापक का सहायक शिक्षक संतोष कुमार ठाकुर से झगड़ा हुआ था इन घटनाओं से बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि प्रधानाध्यापक राजेश कुमार का पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा झंझट चलने की बात को लेकर अक्सर मारपीट होता रहता है। ग्रामीणों की भीड़ विद्यालय परिसर में जुट गया स्थानीय ग्रामीणों ने भी हल्ला गुल्ला शुरू कर दिया देखते मारपीट में तब्दील हो गया शिक्षिका सारिका ने बताया कि पुरानी रंजिश के चक्कर में ये पहले से ही प्रधानाध्यापक राजेश कुमार अपने संगे संबंधी साली ,सास सहित कई महिलाओं को विद्यालय में बुलाकर रखें हुए थे और उन लोगों से हमें मार खिलवाया और गाली भी सुनवाया और शरीर को भी नोच खरोंच दिया है प्रधानाध्यापक खुद भी मानसिक रूप से प्रताड़ित करने काम करते वर्ग में रहते हैं तो कमरे का किवाड़ लगा देते हैं दूसरी ओर मंसूरचक पुलिस गस्ती गाड़ी से पहुंचकर प्रधानाध्यापक के परिजनों और रिलेशनशिप के लोगों पुलिस अपने साथ पुछताछ के लिए थाना ले आया वहीं ग्रामीणो ने बताया कि पूर्व में सहायक शिक्षक संतोष कुमार ठाकुर से प्रधानाध्यापक से झगड़ा हुआ था जिसमें संतोष कुमार ठाकुर को विद्यालय से हटा दिया गया लेकिन इस तरह विद्यालय में प्रधानाध्यापक राजेश कुमार के द्वारा किये जाने से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है लेकिन अधिकारियों की नजर नहीं जा रहा है पूर्व में शिक्षक संतोष कुमार ठाकुर ने थाने में मामला दर्ज करवाया था

