Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘सावन के झींसी : चेतन के बिम्ब-बोध’ पुस्तक का लोकार्पण, पावस काव्य संध्या में रचनाकारों ने बांधा समां
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां साहित्य हजारीबाग

    ‘सावन के झींसी : चेतन के बिम्ब-बोध’ पुस्तक का लोकार्पण, पावस काव्य संध्या में रचनाकारों ने बांधा समां

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ‘सावन के झींसी : चेतन के बिम्ब-बोध’ पुस्तक का लोकार्पण, पावस काव्य संध्या में रचनाकारों ने बांधा समां

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर भोजपुरी साहित्य परिषद के तत्वावधान में तुलसी भवन में परिषद के साहित्य सचिव दिव्येन्दु त्रिपाठी कृत पुस्तक ‘सावन के झींसी : चेतन के बिम्ब-बोध’ का लोकार्पण सह पावस काव्य संध्या आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद अध्यक्ष डॉ. प्रसेनजित तिवारी ने की, जबकि संचालन कोष सचिव डॉ. यमुना तिवारी ‘व्यथित’ ने किया।

    मुख्य अतिथि अरका जैन विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ. अंगद तिवारी तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. रागिनी भूषण और सुभाष चन्द्र मुनका ने पुस्तक का लोकार्पण किया। डॉ. अंगद तिवारी ने कहा कि भोजपुरी लोक साहित्य और लोक परंपरा के संरक्षण की आवश्यकता है और ‘सावन के झींसी’ पर किया गया समालोचनात्मक कार्य इस दिशा में सराहनीय प्रयास है।

    कार्यक्रम में रीना सिन्हा ‘सलोनी’ ने पुस्तक पर समीक्षात्मक टिप्पणी प्रस्तुत की। इसके बाद पुस्तक के चुनिंदा गीतों की सस्वर प्रस्तुति हुई। दूसरे सत्र में आयोजित पावस काव्य संध्या में विभिन्न रचनाकारों ने वर्षा ऋतु पर आधारित अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।

    इस अवसर पर प्रधान सचिव डॉ. अजय कुमार ओझा ने स्वागत वक्तव्य दिया, जबकि संगठन सचिव कैलाश नाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’ ने धन्यवाद ज्ञापित किया। सामूहिक राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

    ‘सावन के झींसी : चेतन के बिम्ब-बोध’ पुस्तक का लोकार्पण पावस काव्य संध्या में रचनाकारों ने बांधा समां
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपहाड़भांगा नदी में नहाने के दौरान 20 वर्षीय युवक डूबा, तलाश जारी
    Next Article रागिनी शर्मा का अस्थियां कलकत्ता गंगा नदी में की गई विसर्जित, छोटे पुत्र आदित्य ने किया विसर्जन

    Related Posts

    बाढ़ प्रभावित इलाकों में बोट से पहुंचे गन्ना मंत्री

    September 7, 2026

    वन्दे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ पर ‘कलाकलन कोलकाता’ का आयोजन

    September 7, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल मामले में बाबूलाल ने अनुराग गुप्ता पर उठाए सवाल

    September 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बाढ़ प्रभावित इलाकों में बोट से पहुंचे गन्ना मंत्री

    वन्दे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ पर ‘कलाकलन कोलकाता’ का आयोजन

    जेएसएससी-सीजीएल मामले में बाबूलाल ने अनुराग गुप्ता पर उठाए सवाल

    बांस-बल्लियों के सहारे बिजली, जर्जर सड़कों से परेशान ग्रामीणों ने सिमरिया विधायक को सौंपा ज्ञापन

    बानाकाटा जंगल हत्याकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

    नंदी मंदिर दानपेटी चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग, भाजपा का मंगलवार को प्रदर्शन

    गुप्ता बांध के नीचे गड्ढे में मिली महिला की लाश, गले पर रस्सी के निशान

    हेडलाइन: विधायक जनार्दन पासवान का बेटा सकुशल बरामद, अपहरण नहीं, विवाद में गाड़ी में बैठाने का खुलासा

    CCTV में BDO पर युवक से मारपीट का आरोप, विनोद सिंह ने चुनाव आयोग से की शिकायत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.