रागिनी शर्मा का अस्थियां कलकत्ता गंगा नदी में की गई विसर्जित, छोटे पुत्र आदित्य ने किया विसर्जन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जादूगोड़ा जादूगोड़ा के पत्रकार विद्या शर्मा की पत्नी रागनी शर्मा की अस्थियां आज सोमवार को देर रात्रि कलकत्ता के गंगा नदी में विसर्जित की गई। मृतिका के छोटे पुत्र आदित्य कुमार ने गंगा नदी में अस्थियों को विसर्जित किया। इधर आज सुबह जादूगोड़ा मुक्ति धाम उनका अंतिम अंतिम संस्कार किया गया जहां नम आंखों से लोगो ने विदाई दी। पूरा धर्मडीह बस्ती उनकी अंतिम यात्रा में हिस्सा लिया व बिदाई में रो पड़ा।पत्रकार विद्या शर्मा ने मुखाग्नि दी।इस मौके उन्हें श्रद्धांजलि देने यूसिल के उपमहाप्रबंधक राकेश कुमार, प्रबंधन महेश साहू, यूसिल के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एस डी एन शर्मा, पूर्व सिविल सर्जन डॉ ए के लाल, दैनिक जागरण के सम्पादक प्रदीप कुमार ,यूनिट हेड दिलावर साहू, प्रशासनिक अधिकारी डॉ देवाशीष भट्टाचार्य, जमशेदपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारी मनोज कुमार, मुखिया अनीता मुर्मू, जिला परिषद हिरण्य मय दास, पत्रकार राकेश मिश्रा, बीरेंद्र सिंह, सुशील अग्रवाल ,जे एल के एम नेता सह पोटका प्रत्याशी भागीरथी हांसदा समेत कई सामाजिक व राजनीतिक संगठनों ने शव यात्रा में हिस्सा लिया।

