ब्रह्मर्षि विकास मंच महिला प्रकोष्ठ का चुनाव संपन्न
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। ब्रह्मर्षि भवन, कदमा में सोमवार को ब्रह्मर्षि विकास मंच कदमा-सोनारी-बिष्टुपुर महिला प्रकोष्ठ का चुनाव श्री भास्कर, श्री अनीस एवं श्री रामनाथ पांडेय की देखरेख में संपन्न हुआ। स्वामी सहजानंद सरस्वती जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।
सर्वसम्मति से श्रीमती अमिता शुक्ला को अध्यक्ष, श्रीमती पिंकी को महासचिव तथा श्रीमती खुशबू को कोषाध्यक्ष चुना गया। चुनाव में लगभग 50 महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन श्री रवि भूषण ने किया।
मौके पर श्री राज किशोर, श्री सत्येन्द्र कुमार, श्री जय कुमार, श्री राम उदय प्रसाद सिंह, श्री दीपू सिंह, श्री राकेश कुमार, श्री राजेश शुक्ला, श्री कृष्णा कुमार, श्री रौशन, श्री गोपाल, श्री संजीव, श्री सुजीत, श्री कुणाल, श्री गोपेश, श्री सत्येन्द्र, श्री राकेश सिंह, श्री आलोक जी एवं श्री बाबूलाल जी सहित अन्य उपस्थित रहे।

