अमित सरदार हत्याकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला। आरआईटी थाना क्षेत्र के कृष्णापुर निवासी अमित सरदार हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज ने बताया कि 25 जुलाई को अमित की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को रेलवे लाइन पर फेंक दिया गया था। पुलिस ने मामले में दिकू किस्कू उर्फ बाबू किस्कू, सोमा मुंडा उर्फ बुका मुंडा, स्वरूप सोरेन उर्फ कतुरु और मिलन सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर दो लोहे के हथौड़े, चार मोबाइल, एक मोटरसाइकिल और मृतक की…
Author: Devanand Singh
गंगा खतरे के निशान से 1.52 मीटर ऊपर, 269 नावें राहत-बचाव में तैनात; 57 मेडिकल कैंप और एक बोट एम्बुलेंस सक्रिय संवाद सूत्र, भगवानपुर (बेगूसराय)। जिले में गंगा के बढ़े जलस्तर के कारण बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जिले के आठ प्रखंडों की 39 पंचायतों के 189 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। करीब 95,245 परिवार और 3.80 लाख आबादी प्रभावित हुई है। प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य तेज करते हुए प्रभावित लोगों तक भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा और अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने का दावा किया है। गंगा खतरे के निशान से 1.52 मीटर ऊपर: जलस्तर 43.28…
CRPF ने शहीद रूपेश की 22वीं शहादत दिवस पर दी श्रद्धांजलि राष्ट्र संवाद संवाददाता नीलाम्बर-पीताम्बरपुर- शहीद रूपेश जैसे जवानों की शहादत की बदौलत ही आज देश में शांति है और देशवासी अपने घरों में चैन की नींद सो पाते हैं, जबकि जवान सरहद पर मुस्तैदी से डटे रहते हैं। उक्त बातें सीआरपीएफ के सेकेंड-इन-कमांडेंट शैलेंद्र वशिष्ठ ने कही। वे हाई स्कूल लेस्लीगंज में आयोजित शहीद रूपेश सिंह के 22वें शहादत दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। गौरतलब है कि सीआरपीएफ हर वर्ष अपने शहीद जवानों की याद में शहादत दिवस मनाती है। शहीद रूपेश सिंह सीआरपीएफ की 81वीं बटालियन…
बेगूसराय के सिमरिया में राष्ट्रकवि दिनकर सेतु के नामकरण और गोलंबर पर आदमकद प्रतिमा स्थापना की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्मस्थली को राष्ट्रीय साहित्यिक तीर्थ के रूप में विकसित करने की दिशा में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने संयुक्त मोर्चा खोल दिया है। हिंदी साहित्य के युगपुरुष दिनकर की कर्मभूमि सिमरिया को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए लंबे समय से प्रयासरत राष्ट्रकवि दिनकर मूर्ति स्थापना संघर्ष समिति ने अब अपने आंदोलन को नई धार दी है। राष्ट्रकवि दिनकर सेतु नामकरण को लेकर विधायक का समर्थन औटा–सिमरिया सिक्सलेन गंगा सेतु का…
तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में बाइक सवार युवक की मौत, सड़क जाम राष्ट्र संवाद संवाददाता बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल के पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और मुआवजे की मांग को लेकर धवैईया-पेंक मुख्य सड़क को जाम कर दिया गया। स्थानीय लोगों के द्वारा बताया जा रहा है कि जिस ट्रैक्टर से हादसा हुआ, वह कथित तौर पर कोयला चोरी में इस्तेमाल किया जा रहा था। और यहां के थाना और अधिकारियों के…
मुंशी मंजेश अपहरण-हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता गिरिडीह। तिसरी थाना क्षेत्र के खटपोंक स्थित बाघमारी मोड़ से एचएनसी कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी मंजेश कुमार (42) के अपहरण और हत्या का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा कर दिया। एसआईटी ने मामले में इम्तियाज अंसारी, शिव कुमार, पिन्टु कुमार यादव और राजेश कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, प्रोजेक्ट मैनेजर उपेन्द्र चौधरी और मंजेश कुमार के बीच काम, डीजल व खर्चों को लेकर विवाद था, जिसके बाद हत्या की साजिश रची गई। आरोपियों की निशानदेही पर बिहार के जमुई जिले के चिहरा…
लेखक: राजेश कुमारपंचायती राज विभाग के संयुक्त सचिव का खोदावंदपुर में भव्य स्वागत बुधवार को सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा किया गया।पंचायती राज विभाग के संयुक्त सचिव का खोदावंदपुर में भव्य स्वागतपंचायती राज विभाग, बिहार सरकार के संयुक्त सचिव एवं खोदावंदपुर के पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी शम्स जावेद अंसारी का बुधवार को खोदावंदपुर पहुंचने पर सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने भव्य स्वागत किया। छौड़ाही से बेगूसराय जाने के दौरान उनके खोदावंदपुर पहुंचने की सूचना मिलते ही लोगों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। प्रखंड 20 सूत्री उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं पंचायत प्रतिनिधियों…
लेखक: राजेश कुमारमध्य विद्यालय बेगमपुर की प्रभारी प्रधानाध्यापिका के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।प्रभारी प्रधानाध्यापिका के निधन पर शोक सभाराजकीयकृत मध्य विद्यालय बेगमपुर की प्रभारी प्रधानाध्यापिका 59 वर्षीय पंचमुखी कुमारी के निधन से शिक्षा जगत समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी है।वह पिछले कई दिनों से गंभीर रूप से बीमार थी और दरभंगा के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।इलाज के दौरान मंगलवार, 9 सितंबर को उन्होंने अंतिम सांस ली।दिवंगत पंचमुखी कुमारी दौलतपुर पंचायत के मोहनपुर गांव स्थित वार्ड एक निवासी इंद्रभूषण प्रसाद की पत्नी थी।उनके निधन के…
बिरसानगर में बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री वितरित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। इंटरनेशनल हुमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के तत्वावधान में बिरसानगर में बिरसा महिला विकास समिति हेल्प सामाजिक कल्याण समिति की अध्यक्ष सुलोचना मुंडा की अध्यक्षता में बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री वितरित की गई। मौके पर फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन प्रमोद तिवारी, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष गुलजार सिंह, स्टेट बोर्ड मेंबर परमजीत कौर, जिला अध्यक्ष सतीश गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। वक्ताओं ने बच्चों को मानवाधिकार और शिक्षा के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं, इसलिए उनकी शिक्षा को मजबूत बनाना जरूरी है।…
रघुवर दास ने शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, ओलचिकी लिपि में संताली पठन सामग्री के प्रकाशन का आग्रह राष्ट्र संवाद संवाददाता नई दिल्ली। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात कर संताली भाषा की पाठ्य पुस्तकों एवं शैक्षणिक सामग्री को ओलचिकी लिपि में तैयार और प्रकाशित करने का आग्रह किया। उन्होंने इस संबंध में शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भी सौंपा। रघुवर दास ने कहा कि संताली भाषा की अपनी स्वतंत्र एवं स्वीकृत लिपि ओलचिकी है। उन्होंने एनसीईआरटी एवं शिक्षा मंत्रालय से जुड़ी संस्थाओं को संताली की पाठ्य पुस्तकों, संदर्भ सामग्री, शिक्षक मार्गदर्शिकाओं और…
