अमित सरदार हत्याकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
राष्ट्र संवाद संवाददाता
सरायकेला। आरआईटी थाना क्षेत्र के कृष्णापुर निवासी अमित सरदार हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज ने बताया कि 25 जुलाई को अमित की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को रेलवे लाइन पर फेंक दिया गया था।
पुलिस ने मामले में दिकू किस्कू उर्फ बाबू किस्कू, सोमा मुंडा उर्फ बुका मुंडा, स्वरूप सोरेन उर्फ कतुरु और मिलन सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर दो लोहे के हथौड़े, चार मोबाइल, एक मोटरसाइकिल और मृतक की शर्ट में लपेटा गया पत्थर बरामद किया गया। चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

