रघुवर दास ने शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, ओलचिकी लिपि में संताली पठन सामग्री के प्रकाशन का आग्रह
राष्ट्र संवाद संवाददाता
नई दिल्ली। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात कर संताली भाषा की पाठ्य पुस्तकों एवं शैक्षणिक सामग्री को ओलचिकी लिपि में तैयार और प्रकाशित करने का आग्रह किया। उन्होंने इस संबंध में शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भी सौंपा।

रघुवर दास ने कहा कि संताली भाषा की अपनी स्वतंत्र एवं स्वीकृत लिपि ओलचिकी है। उन्होंने एनसीईआरटी एवं शिक्षा मंत्रालय से जुड़ी संस्थाओं को संताली की पाठ्य पुस्तकों, संदर्भ सामग्री, शिक्षक मार्गदर्शिकाओं और डिजिटल संसाधनों को ओलचिकी लिपि में तैयार करने का निर्देश देने की मांग की। उन्होंने ओलचिकी लिपि की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्ता का भी उल्लेख किया।
रघुवर दास ने बताया कि शिक्षा मंत्री के साथ इस मुद्दे पर बातचीत सकारात्मक रही।

