बिरसानगर में बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री वितरित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। इंटरनेशनल हुमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के तत्वावधान में बिरसानगर में बिरसा महिला विकास समिति हेल्प सामाजिक कल्याण समिति की अध्यक्ष सुलोचना मुंडा की अध्यक्षता में बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री वितरित की गई।
मौके पर फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन प्रमोद तिवारी, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष गुलजार सिंह, स्टेट बोर्ड मेंबर परमजीत कौर, जिला अध्यक्ष सतीश गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। वक्ताओं ने बच्चों को मानवाधिकार और शिक्षा के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं, इसलिए उनकी शिक्षा को मजबूत बनाना जरूरी है। संस्था के अंतरराष्ट्रीय निदेशक विपिन चौहान के निर्देश पर झारखंड में मानवाधिकार एवं शिक्षा के क्षेत्र में कार्य जारी है।

