Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » CRPF ने शहीद रूपेश की 22वीं शहादत दिवस पर दी श्रद्धांजलि
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से झारखंड

    CRPF ने शहीद रूपेश की 22वीं शहादत दिवस पर दी श्रद्धांजलि

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 9, 2026Updated:September 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    CRPF ने शहीद रूपेश की 22वीं शहादत दिवस पर दी श्रद्धांजलि

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    नीलाम्बर-पीताम्बरपुर- शहीद रूपेश जैसे जवानों की शहादत की बदौलत ही आज देश में शांति है और देशवासी अपने घरों में चैन की नींद सो पाते हैं, जबकि जवान सरहद पर मुस्तैदी से डटे रहते हैं।

    उक्त बातें सीआरपीएफ के सेकेंड-इन-कमांडेंट शैलेंद्र वशिष्ठ ने कही। वे हाई स्कूल लेस्लीगंज में आयोजित शहीद रूपेश सिंह के 22वें शहादत दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे।

    गौरतलब है कि सीआरपीएफ हर वर्ष अपने शहीद जवानों की याद में शहादत दिवस मनाती है। शहीद रूपेश सिंह सीआरपीएफ की 81वीं बटालियन के जवान थे और जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में तैनात थे।

    बताया गया कि बटालियन को क्षेत्र में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिस पर सर्च अभियान के लिए घेराबंदी की गई थी। इसी दौरान रूपेश सिंह सहित तीन अन्य जवानों की ड्यूटी चिनाब नदी के पुल पर लगाई गई थी। उसी दौरान आतंकियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में रूपेश सिंह, शांतनु सरकार और पवन कुमार वीरगति को प्राप्त हुए थे।

    कार्यक्रम की शुरुआत शहीद वेदी पर पुष्प अर्पित कर सलामी देने के साथ हुई। कमांडेंट शैलेंद्र वशिष्ठ सहित सीआरपीएफ के जवानों ने शहीद को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शहीद के बड़े भाई राहुल सिंह को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
    शहीद रूपेश का जन्म लेस्लीगंज के पुरनाडीह गांव के संपन्न किसान स्व ध्रुव सिंह के यहां हुआ था और उनकी शिक्षा दीक्षा इसी हाई स्कूल लेस्लीगंज में हुआ था।इसलिए उनके शहीद होने पर स्कूल परिसर में शाहीदवेदी बनाकर आदमकद प्रतिमा लगाया गया है।
    इस अवसर पर लेस्लीगंज थानाप्रभारी उत्तम कुमार राय,शहीद के परिजन राहुल सिंह, विराटवर्धन, सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर यशवीर सिंह, कृष्णा राही, बृजेश गुप्ता, निखिल कुमार, अजित सिन्हा सहित कई गणमान्य लोग और स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

    CRPF ने शहीद रूपेश की 22वीं शहादत दिवस पर दी श्रद्धांजलि
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिमरिया में तेज हुई राष्ट्रकवि दिनकर सेतु नामकरण और प्रतिमा स्थापना की मांग
    Next Article गंगा खतरे के निशान से 1.52 मीटर ऊपर: बेगूसराय में बाढ़ से 3.80 लाख प्रभावित, 269 नावें और 57 मेडिकल कैंप तैनात

    Related Posts

    अमित सरदार हत्याकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

    September 9, 2026

    गंगा खतरे के निशान से 1.52 मीटर ऊपर: बेगूसराय में बाढ़ से 3.80 लाख प्रभावित, 269 नावें और 57 मेडिकल कैंप तैनात

    September 9, 2026

    सिमरिया में तेज हुई राष्ट्रकवि दिनकर सेतु नामकरण और प्रतिमा स्थापना की मांग

    September 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अमित सरदार हत्याकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

    गंगा खतरे के निशान से 1.52 मीटर ऊपर: बेगूसराय में बाढ़ से 3.80 लाख प्रभावित, 269 नावें और 57 मेडिकल कैंप तैनात

    CRPF ने शहीद रूपेश की 22वीं शहादत दिवस पर दी श्रद्धांजलि

    सिमरिया में तेज हुई राष्ट्रकवि दिनकर सेतु नामकरण और प्रतिमा स्थापना की मांग

    तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में बाइक सवार युवक की मौत, सड़क जाम

    मुंशी मंजेश अपहरण-हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार गिरफ्तार

    पंचायती राज विभाग के संयुक्त सचिव का खोदावंदपुर में भव्य स्वागत

    मध्य विद्यालय बेगमपुर की प्रभारी प्रधानाध्यापिका के निधन से शोक की लहर

    बिरसानगर में बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री वितरित

    रघुवर दास ने शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, ओलचिकी लिपि में संताली पठन सामग्री के प्रकाशन का आग्रह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.