Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आर्का जैन यूनिवर्सिटी के बाहर छात्रों के दो गुटों में हिंसक झड़प, वीडियो वायरल
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    आर्का जैन यूनिवर्सिटी के बाहर छात्रों के दो गुटों में हिंसक झड़प, वीडियो वायरल

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आर्का जैन यूनिवर्सिटी के बाहर छात्रों के दो गुटों में हिंसक झड़प, वीडियो वायरल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    आर्का जैन यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट के बाहर आयोजित फेयरवेल समारोह की खुशियां उस समय अफरा-तफरी में बदल गईं, जब पास आउट छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। पॉलिटेक्निक और बीबीए विभाग के छात्रों के बीच हुई हिंसक मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद Gamharia थाना क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

    जानकारी के अनुसार 15 मई की शाम यूनिवर्सिटी परिसर में छात्रों के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद छात्र अपनी-अपनी कारों से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान मुख्य गेट के बाहर कार ओवरटेक करने को लेकर दो गुटों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से पुरानी रंजिश भी थी, जिससे मामला और भड़क गया।

    प्रत्यक्षदर्शियों और वायरल वीडियो के अनुसार, दोनों गुटों के युवक कारों पर सवार थे। विवाद बढ़ने पर छात्रों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे और डंडों से हमला कर दिया। इसी दौरान शुभम नामक युवक ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से जेब से लाइटर पिस्टल निकाल ली, जो देखने में असली हथियार जैसी लग रही थी। आरोप है कि उसने लाइटर पिस्टल के बट से विरोधी गुट की कार का शीशा भी तोड़ दिया।

    वायरल वीडियो में युवक सड़क पर खुलेआम मारपीट करते और एक-दूसरे को धमकाते नजर आ रहे हैं। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है।

    आर्का जैन यूनिवर्सिटी के बाहर छात्रों के दो गुटों में हिंसक झड़प वीडियो वायरल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचक्रधरपुर में मानव तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, गुजरात भेजे जा रहे 36 मजदूरों और 6 नाबालिगों को पुलिस ने कराया मुक्त
    Next Article बोलाईडीह में बाल मजदूरी पर बड़ा एक्शन, चिकन शॉप से मुक्त कराया गया नाबालिग

    Related Posts

    बिरसा मुंडा: जनजातीय कला से जीवन गाथा, रांची में कार्यशाला

    May 18, 2026

    भदोही में यादव महासंघ की महाबैठक: एकजुटता, प्रगति पर जोर

    May 18, 2026

    बस सुरक्षा: सिस्टम का खोखलापन और हमारी चुप्पी

    May 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिथिला विवि: सिंडिकेट बैठक में जून सीनेट को मंजूरी, नए कॉलेजों में पढ़ाई

    बिरसा मुंडा: जनजातीय कला से जीवन गाथा, रांची में कार्यशाला

    मीरजापुर बनेगा पावर हब: यूपी सरकार की ₹2799 करोड़ की मंजूरी

    भदोही में यादव महासंघ की महाबैठक: एकजुटता, प्रगति पर जोर

    बस सुरक्षा: सिस्टम का खोखलापन और हमारी चुप्पी

    गणि राजेन्द्र विजय: आदिवासी मौन क्रांति के नायक

    राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026 के दूसरे दिन हास्य, संस्कृति और राजस्थानी रंगों से सराबोर हुई शाम

    होटवार जेल: महिला कैदी शोषण, न्यायिक हिरासत पर गंभीर सवाल

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा आलोक कुमार की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में जिला बाल संरक्षण इकाई की आहुत बैठक संपन्न

    10 विस्थापित ठेका कर्मियों को हटाने पर भड़के ग्रामीण, यूसीआईएल प्रबंधन को दो दिन का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.