Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एस.एम. स्टील एंड पावर लिमिटेड का ग्रामीणों द्वारा किया विरोध, बिना सहमति भूमि अधिग्रहण का लगाया आरोप
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    एस.एम. स्टील एंड पावर लिमिटेड का ग्रामीणों द्वारा किया विरोध, बिना सहमति भूमि अधिग्रहण का लगाया आरोप

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एस.एम. स्टील एंड पावर लिमिटेड का ग्रामीणों द्वारा किया विरोध, बिना सहमति भूमि अधिग्रहण का लगाया आरोप

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    चांडिल – नीमडीह प्रखंड के आदरडीह में बुधवार को आयोजित ग्रामसभा में आदरडीह, सांगिड़ा, गौरडीह, बनडीह, लोवाबेड़ा और गौरीडीह गांव के ग्रामीणों ने प्रस्तावित एस.एम. स्टील एंड पावर लिमिटेड कंपनी की स्थापना का जोरदार विरोध किया। सभा में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कंपनी द्वारा बिना ग्रामसभा की सहमति के भूमि अधिग्रहण किया जा रहा है, जो किसानों के अधिकारों का हनन है।

     

    ग्रामसभा में ग्रामीणों ने “एस.एम. स्टील वापस जाओ” के नारे लगाते हुए चेतावनी दी कि जब तक उनकी 16 सूत्री मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। ग्रामीणों ने कहा कि उनकी भूमि ही उनकी आजीविका का साधन है, इसलिए बिना उचित मुआवजा, रोजगार और पुनर्वास व्यवस्था के कोई भी अधिग्रहण स्वीकार नहीं किया जाएगा।

     

    ग्रामीणों की प्रमुख मांगों में अधिग्रहित भूमि का वर्तमान बाजार दर पर पुनर्मूल्यांकन, प्रभावित परिवारों के एक सदस्य को स्थायी नौकरी, तथा आवास, पेयजल, बिजली, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना शामिल है।

     

    सभा में ग्रामीणों ने कुछ स्थानीय व्यक्तियों— निखिल महतो, मधु कुमार,सुकराम हेब्रम,भक्त रंजन मंडल व बबलू कुमार—पर जमीन के बिचौलिया बनकर करोड़ों रुपये की हेराफेरी करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि इन लोगों की मिलीभगत से असली रैयतदारों को उचित मुआवजा नहीं मिला।

     

    ग्रामसभा में यह भी प्रस्ताव पारित किया गया कि अधिग्रहण प्रक्रिया की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और प्लॉट संख्याएं 1744, 1745, 1747, 1758, 2280, 2345, 2263 आदि को ग्रामवासियों की सार्वजनिक उपयोग की जमीन घोषित कर वापस किया जाए।

    एस.एम. स्टील एंड पावर लिमिटेड का ग्रामीणों द्वारा किया विरोध बिना सहमति भूमि अधिग्रहण का लगाया आरोप
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगुरुनानक जयंती के अवसर पर आयोजित “प्रकाश उत्सव” में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन
    Next Article चार करोड़ की लागत से बनने वाली पी सी सी सड़क एक साल से अधूरा, ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर गुस्से का किया इजहार

    Related Posts

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    June 18, 2026

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    June 18, 2026

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    दिनदहाड़े महिला से लूट, अंतरराष्ट्रीय एथलीट के परिवार को बनाया निशाना, 7 लाख के गहने और मोबाइल लेकर फरार बदमाश

    घायल मजदूर को मिला न्याय, BKMS की पहल पर कंपनी ने स्थायी नौकरी देने पर दी सहमति

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    भारत के विकास में ‘मोदी युग’: एक नया कीर्तिमान और विश्वास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.