Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चार करोड़ की लागत से बनने वाली पी सी सी सड़क एक साल से अधूरा, ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर गुस्से का किया इजहार
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    चार करोड़ की लागत से बनने वाली पी सी सी सड़क एक साल से अधूरा, ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर गुस्से का किया इजहार

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चार करोड़ की लागत से बनने वाली पी सी सी सड़क एक साल से अधूरा, ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर गुस्से का किया इजहार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जादूगोड़ा: मुसावनी प्रखंड अंतर्गत जादूगोड़ा के स्वासपुर बागान में झारखंड सरकार की।पी सी सी सड़क योजनाओं में भारी लुट मची हुई है। जिसका खामियाजा ग्रामीणों को झेलनी पड़ रही है। इधर आलम यह ही कि बीते एक सालों से स्वासपुर बागान जाने वाली सड़क व पुलिया अधूरी पड़ी हुई है।जिसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है।इधर सड़क निर्माण में अनियमितता के खिलाफ स्वासपुर बागान एरिया ( गुरुद्वारा, माटीगोडा पंचायत )के ग्रामीणों व स्कूलों बच्चों का गुस्सा फुट पड़ा व चार करोड़ की लागत से बनने वाली अधूरी पी सी सी सड़क निर्माण के खिलाफ ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया व अपने गुस्से का इजहार किया। इस बाबत स्वासपुर बगान एरिया निवासी रौशन कुमार महतो, छात्रा शिवानी महतो व मीना देवी कहती है कि 24 अक्टूबर 2024 को मूसावनी प्रखंड अंतर्गत माटीगोंडा पंचायत स्थित गुरुद्वारा से स्वासपुर बागान तक चार करोड़ को लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास दिवंगत मंत्री राम दास सोरेन के हाथों 24 अक्टूबर को की गई थी। कार्य शुरू भी हुआ लेकिन संवेदक ने एक किलोमीटर कार्य पूरी कर बची सड़क पर पोकलैंड से गड्ढा खोदकर नाले में तब्दील कर छोड़ दिया ।जिससे घर से निकलने के लिए रास्ता तक ठप पड़ गया। बीमार पड़ने पर वाहन स्वासपुर बागान तक नहीं पहुंच पाता। ग्रामीण बताते है कि बलदेव महतो कई दिनों से बीमार है। रास्ते के अभाव में घर पर पड़े पड़े जिन्दगी व मौत से जूझ रहे है।गांव तक वाहन आने से इनकार कर दिया है। ग्रामीण सरकार से सवाल पूछ रही है है सड़क कब तक बनेगा या भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाएगा। जिसका जवाब किसी के पास नहीं है। बहरहाल देखना यह है आगामी 11 नवंबर की होने वाले उपचुनाव में ग्रामीण क्या फैसला लेते है यह तो चुनाव परिणाम के बाद ही पता चलेगा। अधूरी सड़क निर्माण से ग्रामीणों का गुस्सा उबाल पर है व लोग मतदान की तिथि का इंतजार कर रहे है।

    ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर गुस्से का किया इजहार चार करोड़ की लागत से बनने वाली पी सी सी सड़क एक साल से अधूरा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएस.एम. स्टील एंड पावर लिमिटेड का ग्रामीणों द्वारा किया विरोध, बिना सहमति भूमि अधिग्रहण का लगाया आरोप
    Next Article चांडिल में संपन्न हुआ 29वां श्री श्याम जन्म महोत्सव अनुदान कूपन ड्रॉ

    Related Posts

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जाम और महिला न्याय में देरी पर समाजसेवी रानी गुप्ता ने उठाई आवाज

    April 28, 2026

    2 करोड़ की चारदीवारी बरसात में ढही, यूसील कॉलोनी की सुरक्षा पर संकट, घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार के आरोप तेज

    April 27, 2026

    भीषण गर्मी में यूसील अस्पताल की बदहाली उजागर, एसी-कूलर खराब, दवा संकट और डॉक्टरों की भारी कमी से मरीज बेहाल

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जाम और महिला न्याय में देरी पर समाजसेवी रानी गुप्ता ने उठाई आवाज

    2 करोड़ की चारदीवारी बरसात में ढही, यूसील कॉलोनी की सुरक्षा पर संकट, घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार के आरोप तेज

    भीषण गर्मी में यूसील अस्पताल की बदहाली उजागर, एसी-कूलर खराब, दवा संकट और डॉक्टरों की भारी कमी से मरीज बेहाल

    NIT जमशेदपुर में M.Des प्रवेश प्रक्रिया शुरू: CEED के जरिए राष्ट्रीय स्तर पर मौका, IIT बॉम्बे से समझौते से बढ़ी गुणवत्ता

    करीम सिटी कॉलेज में पीजी शुरू करने की तैयारी तेज, अर्थशास्त्र व इतिहास विभाग का हुआ निरीक्षण

    स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर सख्ती, जिले में स्कूल बसों की जांच तेज, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

    मिस इंडिया 2026 श्रेया अधरजी ने अर्जुन मुंडा से की मुलाकात, गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया झारखंड का मान

    महोबा बीजेपी जिलाध्यक्ष पर पद के बदले ‘शारीरिक संबंध’ का आरोप | राष्ट्र संवाद

    छात्रों का आत्मघात: सपनों का बोझ या सिस्टम की नाकामी | राष्ट्र संवाद

    विश्व इच्छा दिवस 2026: आशा और मानवीय संवेदनाओं का उत्सव | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.