खो-खो टीम चयन के लिए ट्रायल 11 अक्टूबर को
राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया
महाराष्ट्र के जालना में 13 से 16 नवंबर तक होने वाली सीनियर राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप के लिए झारखंड महिला-पुरुष टीम के चयन हेतु 11 अक्टूबर को ट्रायल होगा। झारखंड खो-खो संघ के महासचिव सुरेश नारायण चौधरी ने बताया कि ट्रायल सुबह नौ बजे टीजीएस कॉलोनी स्थित अरुणोदय क्लब मैदान में होगा। इच्छुक खिलाड़ी 9693811895 पर संपर्क कर पंजीयन करा सकते हैं। चयनित खिलाड़ियों का कैंप छह से 11 नवंबर तक लगेगा, जिसके बाद टीम महाराष्ट्र रवाना होगी।

