जादूगोड़ा में सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता 27 सितंबर को
राष्ट्र संवाद संवाददाता, जादूगोड़ा
नवरात्रि के अवसर पर रंगीलो जादूगोड़ा संस्था की ओर से 27 सितंबर को सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। आयोजन सुबह 7:30 बजे पार्टी हॉल, यूसीआईएल कम्युनिटी सेंटर में होगा। इसमें करीब 50 महिलाएं भाग लेंगी। आयोजक एफजी वारियर्स के संचालक शिव पात्रों ने बताया कि उद्देश्य महिलाओं, युवाओं व बच्चों में योग और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। आयोजन में यूसीआईएल कम्युनिटी सेंटर समिति का सहयोग रहेगा।

