Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लाधना में पर्यटन की असीम संभावना, सौंदर्यीकरण के बाद आनेवाले दिनों में पर्यटकों की संख्या में होगी वृद्धि,स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार:उपायुक्त
    Breaking News झारखंड

    लाधना में पर्यटन की असीम संभावना, सौंदर्यीकरण के बाद आनेवाले दिनों में पर्यटकों की संख्या में होगी वृद्धि,स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार:उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 27, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) ने अधिकारियों संग लाधना डैम क्षेत्र में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य का किया निरीक्षण; गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का दिया निर्देश

    लाधना में पर्यटन की असीम संभावना, सौंदर्यीकरण के बाद आनेवाले दिनों में पर्यटकों की संख्या में होगी वृद्धि; स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार:-उपायुक्त

    आज दिनांक 27.01.2022 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) जामताड़ा प्रखंड अंतर्गत लाधना डैम का निरीक्षण हेतु अधिकारियों के साथ पहुंचे।

    उपायुक्त ने पूरे डैम क्षेत्र (कैचमेंट एरिया) एवं सौंदर्यीकरण हेतु किए जा रहे कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    उपायुक्त ने कहा कि डैम क्षेत्र में एक पार्क का निर्माण किया जा रहा है जिसमे आकर्षक रूप से झूला, शेड, फाउंटेन की चारदीवारी, विभिन्न प्रकार के फूलों के पौधे सहित बच्चों के मनोरंजन के लिए बेहतर मनोरंजन साधन की व्यवस्था की गई है।

    उपायुक्त ने कहा कि डैम क्षेत्र के विकास हो जाने से यहां पर्यटन की असीम संभावना है, कहा कि सौंदर्यीकरण होने से यहां आने वाले पर्यटकों में काफी वृद्धि होगी। अभी स्थानीय लोगों के साथ साथ निकटवर्ती जिलों एवं बंगाल के भी पर्यटक आते हैं लेकिन यहां की भौगोलिक स्थिति के कारण अन्य राज्यों से भी पर्यटक आयेंगे जिससे सरकार को राजस्व की प्राप्ति के साथ साथ यहां के स्थानीय लोगों को स्वरोजगार की प्राप्ति के अवसर भी बढ़ेंगे।

    उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को सौंदर्यीकरण का गुणवत्तापूर्ण तरीके से करने सहित विभिन्न बिंदुओं पर कई सुधारात्मक निर्देश दिया।

    इस मौके पर उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा, निदेशक डीआरडीए श्री जावेद अनवर इदरीसी, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री जहीर आलम सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएस एफ आई राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत छात्रों के ज्वलंत मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ निकाला जुलूस
    Next Article मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन वित्त विभाग द्वारा हमर अपन बजट के सन्दर्भ में आयोजित बजट गोष्ठी 2022-23 में शामिल हुए

    Related Posts

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    July 22, 2026

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    July 22, 2026

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.