Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर शंकोसाईं में लापता युवक की मौत का सनसनीखेज मामला चार दिनों से लापता प्रदीप साहू का शव स्वर्णरेखा नदी से बरामद, हत्या की आशंका से क्षेत्र में दहशत
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर शंकोसाईं में लापता युवक की मौत का सनसनीखेज मामला चार दिनों से लापता प्रदीप साहू का शव स्वर्णरेखा नदी से बरामद, हत्या की आशंका से क्षेत्र में दहशत

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर शंकोसाईं में लापता युवक की मौत का सनसनीखेज मामला चार दिनों से लापता प्रदीप साहू का शव स्वर्णरेखा नदी से बरामद, हत्या की आशंका से क्षेत्र में दहशत

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    ओलीड़ीह थाना क्षेत्र के श्यामनगर में रहने वाले 24 वर्षीय प्रदीप साहू की रहस्यमयी गुमशुदगी अब मौत में बदल गई है। ओलीड़ीह् थाना के S I विजय कुमार यादव ने बताया कि गुरुवार सुबह स्वर्णरेखा नदी के श्यामनगर छठ घाट के पास उनका शव तैरता हुआ बरामद हुआ। बीते चार दिनों से प्रदीप लापता थे, और परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे।

    सुबह श्यामनगर के स्थानीय लोग जब अपने दैनिक कार्य के लिए छठ घाट की ओर गए, तो उन्होंने नदी में एक शव को तैरते देखा। करीब जाकर पहचान की गई तो पता चला कि वह प्रदीप साहू हैं। देखते ही देखते घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना शंकोसाईं पुलिस को दी।

    शव की पहचान होते ही प्रदीप के घर में मातम छा गया। परिजन बेसुध होकर रोने-बिलखने लगे। बताया जा रहा है कि परिवार प्रदीप की गुमशुदगी की सूचना के बाद लगातार पुलिस प्रशासन से संपर्क में था पर कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पा रही थी।

    मृतक प्रदीप साहू के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि रविवार को उसके तीन साथी, जिनको पुलिस ने अब गिरफ्तार कर लिया है, प्रदीप को अपने साथ ले गए थे। परिजनों के अनुसार, उन्हीं तीनों ने प्रदीप की जघन्य हत्या कर उसके शव को रात में स्वर्णरेखा नदी में फेंक दिया।

    हालांकि पुलिस ने अभी तक इस संबंध में आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन परिजनों के आरोपों ने मामले को और गंभीर बना दिया है।

    सूचना मिलते ही शंकोसाईं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका प्रबल मानी जा रही है। पुलिस आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।

    जमशेदपुर शंकोसाईं में लापता युवक की मौत का सनसनीखेज मामला चार दिनों से लापता प्रदीप साहू का शव स्वर्णरेखा नदी से बरामद हत्या की आशंका से क्षेत्र में दहशत
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमवेशी बांधने के विवाद में दो पक्ष में फायरिंग, दो युवक को लगी गोली!
    Next Article ओलीडीह में प्रदीप साहू की हत्या पर बस्ती में उबाल, नीरज सिंह के नेतृत्व में नशा विरोधी आंदोलन तेज

    Related Posts

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.