राजद ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन, फूंका पुतला
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) जमशेदपुर महानगर इकाई की ओर से साकची गोलचक्कर पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद महानगर अध्यक्ष रमेश राय ने की।
प्रदर्शन में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर अपनी नाराजगी जताई और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। नेताओं ने कहा कि राजद लोकतांत्रिक मूल्यों और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया को लेकर अपनी आवाज उठा रही है। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। पुतला दहन के बाद नेताओं ने पार्टी का पक्ष रखते हुए संबंधित मुद्दों पर अपनी बात रखी। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

